UP ELECTION 2022: बीजेपी के साथ 2 पार्टियों ने किया गठबंधन, विपक्षी पार्टियों के लिए हो सकती है बड़ी चुनौती, जाने किन पार्टियों ने किया है गठबंधन।

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP ELECTION 2022) होना है। इस विधानसभा चुनाव (UP ELECTION 2022) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। कुछ पार्टियों के गठबंधन करने की भी खबरें आ रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में और ओवैसी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है।

यह भी पढ़े: Pradhan Mantri Digital Health Mission: देशवाशियों के लिए 27 सितम्बर को मोदी करेंगे इस योजना का शुभारंभ, जाने कैसे आप भी ले सकते है इस योजना का लाभ, देने होंगे ये डॉक्युमेंट।

UP ELECTION 2022 के लिए बीजेपी ने निषाद पार्टी के साथ किया गठबंधन

अब खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP ELECTION 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ निषाद पार्टी भी जुड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनाव (UP ELECTION 2022) मिलकर लड़ेंगे। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है इसकी जानकारी दिया गया। निषाद पार्टी के अलावा अपना दल भी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल हो गई है।

UP ELECTION 2022: बीजेपी के साथ 2 पार्टियों ने किया गठबंधन, विपक्षी पार्टियों के लिए हो सकती है बड़ी चुनौती, जाने किन पार्टियों ने किया है गठबंधन।

पहले निषाद पार्टी ने अलग चुनाव लड़ने का किया था दावा

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी शामिल थे। इससे पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और कहा था कि वह बीजेपी में विलय नहीं करेंगे और निषाद पार्टी अपने चुनाव चिन्ह के साथ अलग से चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़े: NEET Exam 2021 एक बार फिर सवालों के घेरे में, CBI ने इस परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी का किया खुलासा, कोचिंग सेंटर रडार पर।

अपना दल भी बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पिछले 3 दिनों से उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन और मजबूत होगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम आने वाला चुनाव (UP ELECTION 2022) उत्तर प्रदेश में आपस में मिलकर मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ निषाद पार्टी और अपना दल का गठबंधन हुआ है और हमने 2022 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

UP ELECTION 2022 पीएम मोदी और सीएम योगी के काम पर लड़ा जाएगा

धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात को साफ किया उत्तर प्रदेश का चुनाव पीएम मोदी और सीएम योगी के काम पर लड़ेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जनता को पीएम मोदी और योगी के काम पर पूरा यकीन है और आने वाला चुनाव ((UP ELECTION 2022) दोनों सरकारों के काम पर लड़ा जाएगा धर्मेंद्र प्रधान से जब पूछा गया कि बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाली निषाद पार्टी अपना दल को कितनी सीटें दी जाएंगी इसका जवाब देते हो धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीएम योगी हमारे नेता हैं और सहयोगी पार्टियों को सम्मानजनक सीटे दी जायेगीं।

यह भी पढ़े: Children Corona Vaccine: बच्चों की वैक्सीन बहुत जल्द देश में होगी उपलब्ध, भारत बायोटेक ने भी पूरी की अपनी तीसरी फेज की ट्रायल।

कृषि के क्षेत्र में हमारी सरकार ने किया काफी काम – धर्मेंद्र प्रधान

किसानों की नाराजगी चर्चा का विषय हो सकता है लेकिन यह सत्य है कि हमारी सरकार कृषि के क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आमदनी दुगुनी करने के तरफ काम कर रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि चुनाव से पहले बयानबाजी ऊपर ध्यान ना दें। अब्बा जान और चाचा जान पर मत जाइए विकास के काम में किसी भी जाति धर्म को देखा गया है।

जतिगत जनगणना पर सरकार कर रही है विचार विमर्श

उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना पर सरकार को घेर रहे विपक्ष के सवाल पर प्रधान का जवाब यह रहा कि इसके हर कानून पहलू पर विचार विमर्श किया जा रहा है। आपको बता दें बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर एक मीटिंग के बाद बात बनी। इसके बाद एक जानकारी भी सामने आई कि जितिन प्रसाद, संजय निषाद और बेबी रानी मौर्य सहित एक और नाम पर चर्चा चल रही है जिनको एमएलसी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अपने बंगले मन्नत को बेच दुबई मे शिफ्ट होने की तैयारी!

5 thoughts on “UP ELECTION 2022: बीजेपी के साथ 2 पार्टियों ने किया गठबंधन, विपक्षी पार्टियों के लिए हो सकती है बड़ी चुनौती, जाने किन पार्टियों ने किया है गठबंधन।”

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)