Up election 2022 : विधानसभा कर्नलगंज 298 से किसको मिलेगा भारतीय जनता पार्टी का साथ?

Up election 2022 : विधानसभा कर्नलगंज में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से हैं। इस बार कई नए विधायक के रुप में उम्मीदवार सामने आ रहे हैं। जिसकी दावेदारी में पहला नाम है, परसपुर ब्लॉक के वर्तमान ब्लाक प्रमुख अजय सिंह।

अजय सिंह विधानसभा करनैलगंज से विधायकी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह भी विधानसभा करनैलगंज से विधायकी का चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा वर्तमान विधायक अजय प्रताप उर्फ लल्ला भैया का टिकट बीजेपी ने खराब प्रदर्शन की वजह से काट दिया है। भारतीय जनता पार्टी यानी कि बीजेपी का मानना है कि विधानसभा करनैलगंज में वर्तमान विधायक कुंवर अजय प्रताप उर्फ लल्ला भैया ने कोई विकास का कार्य नहीं किया है। वैसे भी वर्तमान विधायक कुंवर अजय प्रताप उर्फ लल्ला भैया अपने बेटे कुंवर शारदेन मोहन सिंह को चुनावी अखाड़े में उतार रहे है अब देखना होगा में विधानसभा चुनाव 2022 (Up election 2022)  में  बीजेपी इन तीनों उम्मीदवारों में से किसको अपने टिकट देती है।

यह भी पढ़े : UP Assembly election 2022 : करनैलगंज विधानसभा में किस पार्टी का सबसे ज्यादा लहराया परचम जानिए पूरा इतिहास।

Up election 2022

Up election 2022 : जनता के मुताबिक इनको  मिलेगा विधानसभा करनैलगंज में बीजेपी का टिकट ?

Up election 2022 : विधानसभा करनैलगंज की जनता के मुताबिक वर्तमान विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के बेटे कुंवर शारदेन मोहन सिंह को बीजेपी का टिकट मिल सकता है, इसके लिए कुंवर शारदेन मोहन सिंह विधानसभा करनैलगंज से बीजेपी का टिकट पाने के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बीजेपी की ओर से इन तीनों नेताओं में से टिकट चाहे जिसको मिले उसका सामना पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह से ही होगा। योगेश प्रताप सिंह विधानसभा करनैलगंज से समाजवादी पार्टी के  इकलौते उम्मीदवार है। करनैलगंज विधानसभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की टक्कर बराबर मानी जा रही है।

यह भी पढ़े :Up election 2022: यूपी विधानसभा में 5 सालों में 174 विधायकों ने नहीं पूछे एक भी सवाल।

Up election 2022 : विधानसभा करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र में कोसों दूर।

Up election 2022

 

Up election 2022 : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा मतदाताओं से कई बार वादे किए जा चुके हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन वादों को भूल जाते हैं। अगर बात करें गोंडा जिले के विधानसभा करनैलगंज की तो करनैलगंज विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में विकास से कोसों दूर है। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज ना होने के कारण यहां के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में काफी असुविधा होती है। वही करनैलगंज विकास खंड क्षेत्र में मात्र एक सरकारी इंटर कॉलेज है, जिसके कारण बच्चों को पढ़ाई करने में काफी असुविधा होती है। हालांकि विधानसभा करनैलगंज में कई प्राइवेट इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज जिसके कारण बच्चों को पढ़ाई करने में सहूलियत होती है। वहीं तमाम बच्चों को गोंडा में स्थित एलबीएस डिग्री कॉलेज जाकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, करनैलगंज के वोटरों ने क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेजों व इंटर कॉलेज खोलने की मांग की है।

यह भी पढ़े : Election survey: किस राज्य में कौन जीत रहा है? यूपी में आएगी किसकी सरकार?

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)