Up-Punjab election 2022: सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी मतगणना, उससे पहले जाने यहां सब कुछ?

8 जनवरी से शुरू हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया 10 मार्च को मतगणना के साथ पूरी हो जाएगी। कल सुबह सबसे पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट की गिनती शुरू होगी, इसके आधे घंटे बाद ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की कंट्रोल यूनिट में दर्ज हुए वोटों की भी गणना शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 10:00 बजे से 11 बजे के बीच शुरुवाती रुझान आने शुरू हो जाएंगे, आज का दिन राजनेताओं को बहुत सब रखने वाला है। क्योंकि कल विधान सभा चुनाव का परिणाम आएगा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर राज्य में इस बार चुनाव हुए थे। परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा कि जनता नें किसे अपना मुख्य मंत्री चुना है, एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है लेकिन अन्य राज्यों में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में 403 विधान-सभा सीटें है, पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 202 सीटें चाहिए ही होंगी। पंजाब में विधान सभा की 117 सीटें है, और यहां पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी अकड़ा 59 है।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर गोवा और पंजाब में एग्जिट पोल क्या कहते हैं?

पिछले साल उत्तराखंड में भी काफी अस्थिरता देखने को मिली सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें पिछले साल तीन मुख्य मंत्री बदल दिए यहां विधान सभा की 70 सीटें है, और बहुमत का जादुई आंकड़ा 36 है। गोवा राज्य में विधान-सभा की 40 सीटें हैं, और यहां बहुमत के लिए 21 सीटें चाहिए होती है। मणिपुर में विधान सभा की 60 सीटें हैं, और यहां पर बहुमत 21 सीटों से हो रहा है। पिछले चुनाव में यानी कि 2017 के चुनाव में सबसे ज्यादा 21 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने NPFNPP और LGP के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बना ली थी मणिपुर में वही अगर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की ज़ब बात करते है, तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नें सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर मतगणना में धांधली करने के आरोप लगा दिए है। दावा किया है कि वाराणसी में ईवीएम पकड़ी गई है, इसको लेकर उन्होंने कहा कि नतीजों से पहले यह चोरी की साजिश है। इधर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला नें सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके शांतिपूर्ण निष्पक्ष और समुचित सुरक्षा बंदोबस्त के साथ मतगणना करवाने की तैयारियों की समीक्षा की। मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय पर ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का मोइना किया यहीं पर मतगणना की जाएगी।

एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी के खाते में 60-70 सीटे जा सकती है?

वहीं पंजाब के चुनाव के नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार है, विधानसभा की 170 सीटों के लिए मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस शिरोमणि, अकाली दल और बीजेपी गठबंधन में लड़ाई है। पोल ऑफ पोल्स की माने तो आम आदमी पार्टी के खाते में 60 से 70 सीटें जा सकती है, इस बार कांग्रेस को सीटों और वोट प्रतिशत के नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)