UPTET Result 2022: आज इतने बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करे चेक?

UPTET Result 2022– UP TET 2021 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा, रिजल्ट जारी किए जाने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख सकेंगे। आपको बता दें कि UP TET की फाइनल आंसर की गुरुवार को जारी कर दी गई थी, इसके बाद आज 3-4 बजे के बीच परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो जाएगा।

UP TET परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी, और इसकी प्रवेशनल आंसर सीट भी 28 जनवरी 2022 को जारी हो गई थी। आइए अब आपको बताते हैं, कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा, इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए UP TET रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और फोन नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेगे। इसके बाद आप का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, अब इसे चेक करें और भविष्य के लिए इसकी प्रिंट ले सकते हैं। Read also- JEE NEET EXAM SCAM को लेकर सीबीआई ने NTA पर उठाये सवाल, परीक्षा करने को लेकर NTA की बढ़ी मुसीबत।

UPTET छात्रों के किस्मत फैसला आज जारी होंगे परिणाम(UPTET Result 2022)?

आपको बता दें इस साल UP TET परीक्षा में पेपर 1 में कुल 10 लाख 73 हजार 302 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वही पेपर दो के लिए कुल 7 लाख 48 हजार 810 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, रिजल्ट जारी होने के बाद UP TET में सफल होने वाले उम्मीदवार यूपी में निकलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पात्र होंगे। UP TET की परीक्षा पहले 28 नवंबर को होनी थी, लेकिन पेपर लीक के चलते इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। पहली शिफ्ट की परीक्षा के दौरान खबर आई कि UPTET का पेपर लीक हो गया है, ऐसे में तत्काल प्रभाव से परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। पेपर लीक के बाद भी काफी विवाद हुआ था, और प्रशासन पर कई सवाल भी खड़े हुए थे, इसके बाद सरकार ने 23 जनवरी 2022 को इस परीक्षा का आयोजन किया था।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)