Vastu Tips for Tulsi Plant: घर मे इस तरह से लगाएं तुलसी का पौधा, सभी देवी देवता करेंगे इच्छापूर्ती

Vastu Tips for Tulsi Plant: आपको बता दें कि भारतीय वास्तु में पेड-पौधों को अत्यधिक महत्व दिया जाता है। अगर आप चाहें तो केवल कुछ पेड़-पौधों को अपने घर में लगाकर ही अपने पूरे भाग्य को बदल सकते हैं, आपको इसके लिए न तो किसी तरह के पूजा-पाठ करने की जरूरत है और न ही कोई बहुत कड़ी मेहनत की। बस सही दिशा में सही पेड़ लगाना और रोजाना उसे पानी देना जरूरी है।

जानें क्या हैं तुलसी से जुड़े हुए नियम

आपको बता दें कि वास्तु वरन हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। तुलसी की पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी का भी वरदान मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी से जुड़े कई शकुन और अपशकुन भी बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार यदि घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में लगाया जाए तो यह तरक्की देता है।

जानें क्या है सही दिशा ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को हमेशा घर के ईशान कोण उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यदि अगर वहां संभव ना हो तो इसे पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में लगाएं। तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ध्यान रहे कि आप जहां भी तुलसी का पौधा लगा रहे हैं वहां पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए।ये भी ध्यान रहें कि तुलसी के पौधे के पास साफ सफाई हो, कुत्ते जैसे जानवर न रहते हों। साथ ही साथ वहां पर टॉयलेट जैसे स्थान भी नहीं होने चाहिए।

हमेशा जलाएं घी का दीपक

तुलसी में हमेशा देसी घी का दीपक या धूप बत्ती ही जलानी चाहिए। बहुत से लोग ऐसा न करके अक्सर अगरबत्ती जला देते हैं। ध्यान रहे कि तुलसी के पौधे के पास अगरबत्ती कभी नहीं जलानी चाहिए।अगरबत्ती जलाने से बहुत दोष लगता है। आपको बता दें कि तुलसी सभी मौसम आसानी से झेल लेती है परन्तु सर्दी का मौसम इसके लिए थोड़ा सा कठिन होता है। इसीलिए सर्दी के मौसम में तुलसी के पौधे को किसी कपड़े से ढंक देना चाहिए या ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां वह ठंडी हवा से बच सकें। आपको बता दें कि घर में कभी भी तुलसी को मुरझाने या मृत होने के बाद पौधे को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा पौधा घर में अपशकुन लेकर आता है।

सूर्यास्त के बाद ना तोड़े तुलसी के पत्ते

आपको बता दें कि तुलसी के पत्ते तोड़ने के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं, और इस पवित्र पौधे के पत्ते रविवार को कभी नहीं तोड़ने चाहिए। सूर्यास्त के बाद भी तुलसी के पत्ते तोड़ने को मना किया गया है। अगर जरूरत हो तो तुलसी के पत्ते पहले ही तोड़कर पानी के एक छोटे से बर्तन में डाल दें। अगर आप चाहें तो तुलसी के पत्ते फ्रिज में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको गलत दिन पत्ते तोड़ने का दोष नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Stairs: घर मे इस तरह से बनी हुई हैं सीढीयां, तो जल्दी करें उपाय वरना तरक्की मे आएंगी रुकावटें

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)