किसी को याद नहीं रहेगी विराट कोहली की कप्तानी : ये क्या बोल गए सलमान बट?

WTC Final : साउथैम्पटन में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद से ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आलोचना हो रही है। वैसे तो न्यूजीलैंड को ख़िताब जीते हुए करीबन 5 दिन हों गए है लेकिन विराट कोहली के आलोचक और समर्थक अभी भी आमने सामने है। अब इस बहस में पाकिस्तान के पूर्वकप्तान सलमान बट भी शामिल हो गए है। सलमान बट का मानना है विराट कोहली की कप्तानी में कुछ कमियां है जिसके कारण वह फाइनल मुकाबले जीत नहीं पाते है।

यह भी पढ़े : साइटोमेगालो वायरस का खतरा : कोरोना वायरस के बाद राजधानी में मिला नया वायरस, 5 मरीजों में 1 की मौत।

कोहली ने अबतक नहीं जीती एक भी IPL ट्रॉफी

साथ ही सलमान बट ने यह भी कहा कोहली ने अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। यह भी उनकी कप्तानी के कमी को दिखाता है। सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा आप एक बहुत अच्छे कप्तान हो सकते है। मगर आप कोई खिताब नहीं जीतते है तो जनता आपको याद नहीं रखेगी। हो सकता है कि आप एक अच्छे कप्तान हो और अच्छी योजनाएं बनाते हो लेकिन आपके गेंदबाज उसे अंजाम नहीं दे पा रहे हो। भाग्य को भी आपके पक्ष में होना पड़ेगा। लोग केवल उन्हीं याद रखते हैं जो टूर्नामेंट जीतते है।

यह भी पढ़े : IND VS SL : Rahul Dravid ने बताया कैसी होंगी प्लेइंग XI? किसको मिल सकता है मौका यहां जाने।

कभी-कभी आप एक अच्छे कप्तान नहीं होते लेकिन आपकी टीम बहुत अच्छी हो सकती हैं और आप एक बड़ा खिताब जीत सकते है। इसलिए ये एक कप्तान को परिभाषित नहीं करता है। लेकिन दुनिया के लिए एक अच्छा कप्तान वही है जिसने बड़े इवेंट्स जीते हैं। बट का मानना है कोहली की आक्रमण कप्तानी उनकी कमी है लेकिन भारत के कप्तान खुद को शांत कर केन विलियमसन की तरह टीम को लीड कर सकते हैं।

विराट कोहली टॉप क्लास खिलाडी है – सलमान बट्ट

विराट कोहली ने कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है नहीं कोई आईपीएल ट्रॉफी जीती है। वो एक टॉप क्लास क्रिकेटर है। उनकी शारीरिक आशा कमाल की है। वो आक्रमक है, उनकी ऊर्जा अलग स्तर की है। यह साफ है कि वह जब भी मैदान पर उतरते हैं तो अपना बेस्ट देना चाहते हैं लेकिन कप्तान को उग्र होने से ज्यादा स्थिर होना चाहिए। हम WTC फाइनल के दौरान सुनते रहे की ये आग और बर्फ के बीच की लड़ाई है।

यह भी पढ़े : SBI clerk prelims 2021 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड।

टूर्नामेंट जीतने वाले ज्यादातर कप्तान मुश्किल समय में शांत रहते थे लेकिन कप्तान कोहली अपने हाव-भाव ज्यादा दिखाते है। अगर वह जीत जाते तो उनकी प्रशंसा कभी खत्म नहीं होती।वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल के बाद से ही बातें चल रही है, शायद भारत दो या तीन कप्तान बनाने के बारे में सोच सकता है लेकिन इस मसले की सारी चर्चाएं सिर्फ फैंस और विशेषज्ञों तक ही सीमित है।

यह भी पढ़े : GB Whatsapp का इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित ?

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)