Weather update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, इन राज्यों में होने वाली है बारिश

मार्च 4 अप्रैल में गर्मी के सितम के बाद मई की शुरुआत में मौसम में थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर 2 मई तक धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जिससे गर्मी का कहर झेल रहे, लोगों को कुछ राहत मिलेगी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि दिल्ली में 72 साल में दूसरी बार अप्रैल में ऐसी भीषण गर्मी पड़ी है। जिसमें मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा आमतौर पर अप्रैल में दिल्ली का तापमान 36.30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहता है। फिलहाल पश्चिमी की ताजा स्थिति में लू का प्रकोप झेल रहे, उत्तर-पश्चिमी भारत को रविवार को राहत दी। मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके साथ ही 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, दिल्ली वालों के लिए राहत की बात यें है कि आने वाले कुछ दिनों में हीट वेब की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन अभी कुछ राज्यों को गर्मी सलाहत के आसार नहीं है।

मौसम ने बदला ‘मिजाज’ इन राज्यों में हो सकती है बारिश …?

मध्य भारत और पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, उधर मुंबई में भी इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। मुंबई में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो हर बार की तरह इस बार भी मई-जून में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। इस बार पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहाना होगा। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्वी भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों झारखंड, उड़ीसा, केरल, दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1-2 जगहों पर हल्की बारिश संभव है, लक्षदीप के उत्तरी आंतरिक कर्नाटक क़े राज्य सीमा के कुछ हिस्सों उत्तरी तड़वी आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और गरज के साथ आज छींटे पढ़ सकते हैं, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू संभाग, विदर्भ और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)