Weight Loss Drink: इस ग्रीन जूस को पीने से वेट लॉस मे मिलेगी मदद, आज से ही पीना करें शुरू

Weight Loss Drink: अगर आप भी अपने वेट को लेकर परेशान हैं और उसे कम करने के लिए तरह तरह की तरकीब इस्तेमाल करते हैं तो आप भी जानें इस जूस के बारे में इसके नियमित इस्तेमाल से आप को भी बहुत फायदा होगा।

स्मूदी के फायदे

स्मूदी एक ऐसा पेय पदार्थ है जो कच्चे फल, सब्जियों और पत्तों से बनाई जाती है।आपको पता ही होगा कि फल और सब्जियां न्यूट्रियंट्स से पूरी तरह भरपूर होते हैं। क्या आपको पता है कि पत्तों में होने वाले क्लोरोफिल जो पके नहीं होते तो वह हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वहीं उन्हें पकाने पर उनके न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं।

स्मूदी पीने में बहुत हल्का होता है इसीलिए इसे पचाना बहुत आसान है। ये बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है। साथ ही साथ इसमें मौजूद फाइबर की वजह से जल्दी भूख नहीं लगती है और देर तक पेट भरे होने का एहसास होता है।

मेथी वाली हेल्थी स्मूदी

मेथी अपने आप में ही बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से स्मूदी में मेथी, दालचीनी और हल्दी मिलाकर पिलाने से उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। सुबह खाली पेट स्मूदी पीना शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि स्मूदी पीने के बाद एक-दो घंटे तक कुछ नहीं खाना चाहिए।

कैसे बनाएं ग्रीन जूस ?

ग्रीन जूस बनाना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए आप कोई भी मौसमी फल और पत्ता जैसे कि गोभी के पत्ते, पालक के पत्ते, नाशपाती अमरूद या सेब आदि का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। ध्यान रहें कि जिन फलों में ज्यादा मात्रा में शुगर होता है जैसे कि केला, आम आदि का इस्तेमाल ना करें।

अब इसमें देढ़ से 2 गिलास पानी मिलाकर ग्राइंड कर लें। इसे बिना छाने ही गिलास में सर्व करें और धीर-धीरे आराम से पीएं। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपको जल्द ही असर दिखाई देने लग जायेगा।

यह भी पढ़ें- Unlucky Plants: आज ही घर से इन पौधों को करें बाहर, वरना घर के लिए सिद्ध होगा विनाशकारी

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)