Asian Games 2023 – Javelin Throw में भारत ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

Asian Games 2023 

Asian Games 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है खेल के 11 वे दिन भारत ने पहली बार Asian Games 2023 – Javelin Throw में स्वर्ण पदक के साथ – साथ रजत पदक भी जीत लिया I

Asian Games 2023 - Javelin Throw

 

11 वे दिन के खेल के बाद भारत ने कुल 18 स्वर्ण , 31 रजत तथा 32 कास्य पदक के साथ कुल 81 पदक जीत लिये l भारत 81 पदकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर हैं वही चीन कुल 316 पदक के साथ पहले स्थान पर हैं l

Asian Games 2023 – Javelin Throw में नीरज को स्वर्ण 

Asian Games 2023 में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीत लिया है l स्टार भारतीय जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा Asian Games 2023 – Javelin Throw में स्वर्ण जीता इसके लिए नीरज ने अपने पांचवे प्रयास में 88.88 मीटर भाला फेंका और Gold पर कब्जा किया l

स्पर्धा के प्रारंभ से ही नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक का अनुमान था क्युकि एशियन स्तर पर नीरज के प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम चोट के कारण इस स्पर्धा से बाहर थे l नदीम ने वर्ल्ड चैंपियंसशिप में नीरज चोपड़ा को कड़ी चुनौती दी थी और सिल्वर मेडल भी जीता था I लेकिन अभी तक नदीम ने किसी भी मुकाबले में नीरज को मात नहीं दी है I

किशोर जेना को रजत पदक 

किशोर जेना जैवलिन के उभरते हुए खिलाड़ी हैं जो Asian Games 2023 – Javelin Throw में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है I

किशोर ने स्पर्धा के अपने तीसरे थ्रो में 86.77 मीटर भाला फेंक कर एक बार नीरज चोपड़ा को भी पछाड़ दिया लेकिन नीरज ने अपने पांचवे थ्रो में 88.88 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीत लिया और किशोर जेना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा l किशोर ने अपने चौथे प्रयास में 86.54 मीटर थ्रो किया और रजत पदक पर कब्जा कर लिया l

जापान के डीन राॅड्रिक गेनकी ने 82.68 मीटर थ्रो करके कांस्य पदक जीत लिया I

जाने :- asian games 2023 Javelin Throw में अन्नु रानी ने जीता स्वर्ण

● प्रायद्वीपीय भारत

भारत के पड़ोसी देश

 

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)