Asam flood 2022: Amit Shah नें CM से की बात, दिया मदद का आश्वासन |

असम में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में असम के कई क्षेत्रों को प्रभावित किया है जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार के द्वारा असम को हर संभव मदद दी जाएगी। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वों असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर स्थिति को लेकर चिंतित हैं उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए असम के मुख्य मंत्री हिमंत बिस्वा से बात भी की है केंद्र सरकार के द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। यहां आपको बता दें असम में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है राज्य के 20 जिलों में लगभग दो लाख के आस-पास लोगों की वजह से प्रभावित हुए हैं।

अमित शाह ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन !

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार में 50 जिले में 51 हजार 357 लोग प्रभावित हुए हैं बाढ़ की लहर से 46 राजस्व मंडलों के 652 प्रभावित हुए और बाढ़ के पानी में 16675..61 हेक्टर फसल भूमि डूब गई है। अधिकारियों ने बताया कि कछार जिले में 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस जिले में दो बच्चों सहित 3 अन्य लापता भी है। जिला प्रशासन ने 55 राहत शिविर और 12 वितरण केंद्र स्थापित किए हैं जहां 32 हजार 959 बाढ़ प्रभावित लोग शरण ले रहे हैं। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर जिले की नीति घाट नदी में खतरे के निशान को पार कर बह रही है। सरकार ने निकासी और राहत उपायों के लिए भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों, अग्नि मिशन, और आपातकालीन सेवाओं में एसडीआरएफ, नागरिक प्रशासन और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)