यूपी इलेक्शन 2022: BJP का घोषणा पत्र आज जारी करेंगे अमित शाह ये होगा फोकस?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इससे दो दिन पहले आज ग्रह मंत्री अमित शाह लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी का लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्या, डॉ दिनेश शर्मा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश अन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के इंदिरा गांधी स्टाइल में होगा, हालांकि यह संकल्प पत्र 6 जनवरी को जारी किया जाना था लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के करण भारतीय जनता पार्टी नें इसे जारी नहीं किया और कार्यक्रम को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। वही आज गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जारी करेंगे, बतादें पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम को 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। लिहाजा सभी राजनैतिक दलों नें पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोक दी है, भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा तर नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं।

इन जगहों पर होगा आज मतदान!

इसके साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपनी वर्चुअल रैली के जरिए विपक्षी दलों पर जुबानी हमला करेंगे। और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे, आपको बतादें साल 2017 की उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए जीत का अपना परचम लहराया था। पार्टी ने 403 सदस्य विधान सभा के चुनाव में 39.66 फीसदी वोट हासिल किया था, वहीं समाजवादी पार्टी को 47 सीटे बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटे मिली थी। जबकि कांग्रेस केवल 7 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी, गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। पहले चरण में प्रदेश के शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होंगा। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं, 10, 14, 20, 23, 27, 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती सभी राज्यों की 10 मार्च को होगी।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)