Up election 2022: Rajnath Singh नें परसपुर में सभा संबोधित करते हुए किया बड़ा वादा?

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में बड़ी घोषणा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के साथ 4 अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल हो रही है। राज नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पोल विश्लेषकों और सर्वेक्षण के एजेंसियों के आकलन के अनुसार उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले दो चरण में भारतीय जनता पार्टी को कमोबेश उतनी ही सीटें मिल रही है, जितनी पिछले विधानसभा चुनाव में जीती थी। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी कहते हैं, कि मोदी सरकार के दौरान चीन और पाकिस्तान करीब आये है। लगता है कि उन्होंने भारत का आधुनिक इतिहास नहीं पढ़ा है, जब पाकिस्तान ने सियाचीन घाटी चीन को सौंप दी थी। देश के प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे तब।

होली दिवाली में फ्री मिलेंगे गैस सिलेंडर?

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में जब कराकोरम हाईवे बनाया जा रहा था, तो उस समय इंदिरा गांधी देश की प्रधान मंत्री थी। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को भी याद दिलाया। जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नें वादा किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो भारतीय जनता पार्टी गरीबों को होली और दिवाली जैसे त्योहारों के मौके पर फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 में वर्तमान विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का टिकट काट कर परसपुर ब्लॉक प्रमुख अजय प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। आपको बतादें अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया विधानसभा करनैलगंज से 6 बार विधायक रह चुके हैं, इस बार जब उनका टिकट काटा गया तो उन्होंने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार योगेश प्रताप सिंह से हाथ मिला लिया है। जनता के अनुसार विधानसभा करनैलगंज 298 में योगेश प्रताप सिंह प्रचंड बहुमत से जीत का परचम लहराएंगे, यह बात सच होती है या गलत ये नतीजों वाले दिन 10 मार्च को पता चल जाएगा।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)