Up election 2022: Samajwadi Party की एक और लिस्ट जारी?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिर्फ 3 दिन का समय बचा है पहले चरण के मगलवार को चुनाव शोर ख़त्म हो जायेगा। इस बीच बाक़ी चरणों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो रहा है, समाजवादी पार्टी ने भी सोमवार को एक और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। समाजवादी पार्टी की लिस्ट में पांचवें छठे और सातवें चरण के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम है, और सबसे हॉट सीट पर समाजवादी पार्टी ने नाम फाइनल कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी समावती शुक्ला गोरखपुर शहर सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के खिलाफ मैदान में उतारा है। इसके अलावा आजमगढ़ के मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव को टिकट दिया गया है, आपको यह भी बताने की पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव से इनका संबंध नहीं है, ये अखिलेश यादव अलग हैं।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं?

समाजवादी पार्टी के मुखिया के नाम राशि होने की वजह से वह हमेशा चर्चा में भी रहते हैं। अखिलेश यादव ने 2017 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था, इसके अलावा बलिया नगर से नारद राय को चुनावी मैदान में उतारा गया है। समाजवादी पार्टी ने पडरौना सीट से विक्रमा यादव को चुनावी मैदान में उतारा है, यह तो मुख्य नाम थे। आपको बतादें उत्तर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव मैनपूरी करहल सीट से चुनाव लड़ रहे है। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें मैनपूरी की करहल सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को टिकट दिया है। चलिए आपको भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) के बारे में बताते हैं, एसपी सिंह बघेल केंद्रीय कानून एवं राज्य मंत्री हैं। और आगरा से सांसद हैं, एसपी सिंह बघेल ने राजनैतिक की शुरुआत समाजवादी पार्टी (SP) से की थी। एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)