छतीसगढ़ के दंतेवाड़ा में DRG के जवानों ने दो लाख रूपये की इनामी नक्सली महिला को मार गिराया है। इसके साथ ही जवानों ने मौके पर भारी मात्रा में गोला – बारूद के साथ – साथ हथियार भी जब्त किये है। खबर के मताबिक दंतेवाड़ा में यह मुठभेड़ सोमवार की सुबह करीब छह बजे हुई थी जब DRG के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
यह भी पढ़े : 9 करोड़ का यूपी में हुआ खाना घोटाला , उपस्थिति रही जीरो मगर पैसे निकल अधिकारी बने हीरो।
दंतेवाड़ा में नक्सलियों और डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड ( DRG ) के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक DRG के जवान सर्च अभियान चला रहे थे और इसी दौरान गुमलनार के करीब नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया और मुठभेड़ शुरू हो गयी। दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी है और इस गोलीबारी में दो लाख की इनामी नक्सली महिला को देश के जवानों ने मार गिराया।
यह भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मांगी 5 हजार लीटर जहर, ऑस्ट्रेलिया में मंडराने लगा है आर्थिक संकट के बादल।
महिला के ऊपर था दो लाख का इनाम
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ पर जानकारी देते हुए बताया की नक्सली महिला वाइको पाइके ( 24 साल ) जिसके ऊपर दो लाख का इनाम था उसको सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। दंतेवाड़ा के SP अभिषेक पल्लव ने बताया की जहां पर वाइको पाइके को मारा गया है वहां से जवानों ने मौके पर दो किलोग्राम इम्प्रोवाइस्जड एक्सप्लोसिव डिवाइस , स्वदेशी निर्मित दो हथियार , और अन्य सामान बरामद हुआ है।
यह भी पढ़े : पूजा ने गोल्ड तो मेरी कॉम समेत तीन ने जीते सिल्वर मेडल।
जवानों ने पाइके के डेड बॉडी को भी अपने कब्जे में लिया है। DRG के जवानों ने मुठभेड़ वाली जगह से पिट्ठू के साथ काली वर्दी भी बरामद की है। इस मुठभेड़ के बाद से जवानों ने अब सर्च अभियान और तेज कर दिया है। मुठभेड़ में मारी गयी नक्सली महिला वाइको पाइके 16 नंबर प्लाटून की सदस्य बताई जा रही है।