10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधान-सभा चुनाव कि नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं? आखिरी चरण के मतदान के साथ ही सभी न्यूज़ चैनलों ने अपने एग्जिट जारी कर दिए हैं। जिसमें यह साफ होता दिखाई दे रहा है, कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने जा रही है। हालांकि एग्जिट पोल महज एक अनुमान है, ये सटीक आंकड़ों में कितना बदल पाएंगे। यह कहना फिलहाल मुश्किल है, तमाम एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इस बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ योगी सरकार की वापसी हो रही है। यानी एक बार फिर मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे, रिपब्लिक टीवी मेटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन को 262 से 277 सीटे समाजवादी पार्टी (SP) आरएलडी गठबंधन को 119 से 134 सीटे बसपा को 7 से 15 सीटें और कांग्रेस को 3 से 8 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
योगी या अखिलेश यूपी में किसकी बन रही सरकार?
NEWSX – POLSTRAT एग्जिट पोल की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन को 211 से 225 सीटे समाजवादी पार्टी (SP) आरएलडी गठबंधन को 146 से 160 सीटे बसपा को 14 से 24 सीटें तो वही कांग्रेस को 4 से 6 सीटें और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी पी मार्क के एग्जिट पोल की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन को 240 सीटें मिल सकती हैं, तो वही समाजवादी पार्टी (SP) आरएलडी गठबंधन को 140 सीटे बसपा को 17 सीटे तो कांग्रेस को महज 4 सीटें ही मिलने का अनुमान है, तो वही अन्य के खाते में 0 सीटें हैं।हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है, फिलहाल ये एग्जिट पोल सटीक आकड़ो में कितना बदल पाते हैं लेकिन एग्जिट पोल यह इशारा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी राज ही कायम रहेगा। उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर मुख्य मंत्री की कुर्सी योगी आदित्य नाथ को सौंपने की ठान ली है भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।