CM Ashok Gahlot: नीलाम होगा CM अशोक गहलोत का ‘बुलडोजर’ आप भी लगाइए बोली|

देश में इन दिनों बुलडोजर चर्चा में है, उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक दिल्ली से लेकर बिहार तक हर तरफ बुलडोजर की चर्चा है। इसी बीच राजस्थान से खबर आई है, कि CM अशोक गहलोत अपना बुलडोजर नीलाम करेंगे। जी हां सही सुना आपने मुख्य मंत्री अशोक गहलोत गिफ्ट में मिले बुलडोजर के प्रति रूप को नीलाम करने वाले हैं, बता दे CM अशोक गहलोत के पास दो बुलडोजर है। जिसको आप भी खरीद सकते हैं, बुलडोजर के अलावा CM कई गिफ्ट्स को नीलम कर रहे हैं। जिसमें भगवान की मूर्ति, गांधी जी का मोमेंटो और तलवारें शामिल हैं, सीएम कार्यालय के मुताबिक गिफ्ट की नीलामी का पैसा मुख्य मंत्री सहायता कोष में जमा होगा। मुख्य मंत्री अशोक गहलोत पहले भी कई बार गिफ्ट की नीलामी कर चुके है, इस बार 250 से ज्यादा गिफ्ट्स ऑनलाइन नीलाम किए जा रहे हैं। CM अशोक गहलोत को मिले गिफ्ट्स की ऑनलाइन नीलामी में खरीद शुरू हो गई है, नीलामी में बछड़े के साथ गाय का मूवमेंटो एक लाख रुपए में जबकि मार्बल से बनी गणेश जी की मूर्ति 50 हजार में नीलाम हुई जो कि का बेस प्राइस रखा गया था, दोनों की नीलामी बेस प्राइस में ही हुई है।

CM अशोक गहलोत के गिफ्ट्स की कैसे लगा सकते हैं लाइन बोली…?

अगर आप भी यें गिफ्ट खरीदना चाहते हैं, तो Rajcmmovemento.com में जाकर नीलामी के गिफ्ट देख और खरीद सकते हैं। जिसका पेमेंट भी आपको ऑनलाइन ही करना होगा, गिफ्ट का बेस प्राइस 5 हजार लेकर एक लाख तक का है। नीलामी में रखे गए चरखे के मॉडल की बेस्ट प्राइस 5 हजार से लेकर 50 हजार तक रखी गई है, संसद भवन के मॉडल की बेस प्राइस 50 हजार तक रखी गई है। राजीव गांधी की फोटो का मोमेंटो, चांदी की कटोरी बेस प्राइस भी 50 हजार रूपये है। सोने की मुठ वाली तलवार की क़ीमत भी नीलामी में 50 हजार रखी गई है। सोने की कुल्हाड़ी, गदा, महात्मा गांधी, डॉ अंबेडकर की फोटो वाला मोमेंटो इसी कीमत पर नीलामी के लिए रखे गए हैं। 50 गिफ्ट्स की कीमत 1 लाख रूपये रखी गई है, इनमें बुलडोजर, राजस्थान हाई कोर्ट, गोल्डन गणेश जी का मोमेंटो आदि और अन्य गिफ्ट्स शामिल है। गणेश जी, हनुमान जी, लक्ष्मी सरस्वती के साथ अलग-अलग फोटो फ्रेम में इसमें शामिल है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)