Money Plant Vastu: मनी प्लांट के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे पर आपको बता दें कि मनी प्लांट तब ही शुभ फल देता है जब इसे सारे नियमों के साथ घर में रखा जाए, मनी प्लांट को लेकर हमेशा से ही ऐसा माना जाता है कि चोरी करके लगाया गया मनी प्लांट ही शुभ होता है, पर इसके सही जवाब के बारे के पता जरूर करना चाहिए।
मनी प्लांट के महत्व
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसा कहते हैं कि धन, सुख-समृद्धि देने वाला प्लांट माना जाता है। मनी प्लांट लगाने से पूरा लाभ मिले इसके लिए जरूरी है कि इसके सारे नियमों का पालन भी किया जाए। यानी कि मनी प्लांट रखने की दिशा सही हो, उसे लगाने का तरीका सही हो साथ ही साथ इसके अन्य भी कई नियम होते हैं।
मनी प्लांट रखने के नियम
1. मनी प्लांट को हमेशा हरे रंग की कांच की बोतल या मिट्टी के गमले में लगाना ही शुभ होता है। ध्यान रखें कि प्लास्टिक की बोतल या गमले में मनी प्लांट को नहीं लगाना चाहिए।
2. ध्यान रहे कि मनी प्लांट को ऐसे रखे कि हमेशा उसकी बेल ऊपर की ओर जाना चाहिए।ऐसी मान्यता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट की बेल बढ़ती है, वैसे-वैसे घर के लोगों की तरक्की होती है।
3. ध्यान रहे कि कभी भी सूखा हुआ मनी प्लांट घर में नहीं रखना चाहिए, ऐसा कहते हैं कि मनी प्लांट की सूखी बेल या पत्तियां घर में नकारात्मकता लाती हैं।
4. ध्यान रहे कि मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे यह प्लांट सबसे ज्यादा लाभ देता है।
5. आपको बता दें कि घर में मनी प्लांट लगाने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और घर में खूब धन-दौलत भी ले आता है।