Vastu Tips For Wall Clock: घर की इस दिशा मे लगाए दीवार पर घड़ी, चमकने लग जाएगी किस्मत, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Vastu Tips For Wall Clock: घड़ी एक ऐसी वस्तु है जो हर किसी के घर में होती ही है , पर ये बात कम लोग ही जानते हैं कि दीवार घड़ी किसी का भाग्य बना भी सकती है और बिगाड़ भी। आज हम आपको ऐसी कुछ जानकारी देंगे जिसमे घर में घड़ी किस तरह से रखनी चाहिए इसके बारे में बताया गया है।

क्या है घड़ी लगाने की उचित दिशा ?

सबसे पहले तो ये जानना बहुत जरूरी है कि दीवार घड़ी को किस दिशा में लगाना रहता है। ये जानने के बाद ही हम दीवार घड़ी से जुड़े वास्तु उपाय का लाभ ले सकते हैं। वास्तु शास्त्र की माने तो अगर आप कमरे में दीवार घड़ी (Vastu Tips for Wall Clock) लगाने जा रहे हैं तो उसके लिए पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा को बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए आप भी हो सके तो इन्हीं 3 में से किसी 1 दिशा में ही दीवार घड़ी लगाने की कोशिश करें।

रंगो का रखें विशेष ध्यान

वास्तु शास्त्र की माने तो घर में भूलकर भी नीले या काले रंग की दीवार घड़ी कभी भी नहीं लगानी चाहिए। इन दोनों रंगो को अशुभ माना जाता है और आंखों को चुभने वाले माने जाते हैं। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि बालकनी में कभी भी दीवार घड़ी (Vastu Tips for Wall Clock) नहीं लगानी चाहिए और न ही हर कमरे और बरामदे में दीवार घड़ी टांगनी चाहिए। इसके अलावा आप घर के एक या 2 मुख्य स्थान पर ही इसे लगाएं।

ना लगाएं चौकोर आकार की दीवार घड़ी

वास्तु ज्ञानियों के अनुसार घर में कभी आपको चौकोर आकार वाली घड़ी (Vastu Tips for Wall Clock) नहीं लगानी चाहिए। साथ ही साथ अपने बेडरूम में भूलकर भी पेंडुलम वाली घड़ी नहीं लगानी चाहिए। अगर किसी वजह से घड़ी खराब हो जाती है या उसके सेल खराब हो जाएं तो जल्द ही उसे ठीक करवा लें।आपको बता दें कि दीवार पर रुकी हुई घड़ी अशुभ मानी जाती है। इसलिए हमेशा चलती हुई घड़ी ही घर में रखने की कोशिश करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Tulsi Face Pack: तुलसी के पत्तों से बनाएँ इस तरह से फेसपैक, इस तरह से लगाने पर त्वचा की इन परेशानियों से मिलेगा निजात

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)