Vastu Tips For Tijori: जीवन में हर इंसान यही चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास हो।इ्सके लिए लोग दिन-रात मेहनत भी करते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि किस्मत का साथ मिल जाने के कारण व्यक्ति को उसकी मेहनत का फल मिल भी जाता है। लेकिन कई बार वहीं ऐसा होता है व्यक्ति की किस्मत उसका साथ नहीं देती है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जो धन को घर की ओर आकर्षित करने में मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें तिजोरी में रखने से व्यक्ति को धन लाभ के योग बनते हैं।
कुबेर देव की छवि
विषय सूची
पौराणिक काल से हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन और समृद्धि का देवता माना जाता है। आपको बता दें कि लॉकर या तिजोरी में भगवान कुबेर की मूर्ति रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही साथ इसे धन को आकर्षित करने में मदद मिलती है। इससे आपके जीवन में आर्थिक उन्नती भी आती है।
कौड़ियों का महत्व
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में कौड़ियों का विशेष महत्व है। ऐसा कहते हैं कि ये कौड़ियां किस्मत चमकाने में मदद करती है। कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय होती है। इसलिए एक साफ लाल रंग के कपड़े में 7 कौड़ियों को बांधकर लॉकर में रख दें। ऐसी मान्यता है कि इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।
छोटा शीशा
अगर आप घर में धन आकर्षित करना चाहते हैं, तो तिजोरी में एक छोटा सा दर्पण रखना चाहिए। शीशा को इस तरह से रखना चाहिए कि जब भी आप लॉकर खोलें तो शीशा आपको सामने ही दिखाई दे। साथ ही साथ वे सभी सामान भी उस लॉकर में दिखे, जी लॉकर में पहले से रखा गया है।
तिजोरी में रखे हुए नोट
वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि तिजोरी में कुछ चीजों को रखने से व्यक्ति के धन लाभ के योग बन जाते हैं, और धन खुद ब खुद धन चुंबक की तरह खींचा चला आता है। आपको बता दें कि वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार तिजोरी में नए नोट, या फिर किसी खास नंबर के नोट जरूर रखने चाहिए। इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि ये नोट तिजोरी में हमेशा मौजूद रहे।