रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी रजत पाटीदार चोट की वजह से आईपीएल 2023 से पूरी तरह से बाहर हो गए है। रजत पाटीदार कों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नें आईपीएल में ऑक्शन 2022 में लवली सिसोदिया की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 लाख रूपये में टीम के साथ जोड़ा था।
IPL 2023 से स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार बाहर
विषय सूची
रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अहम खिलाड़ियों में से एक है, ऐसे में उनका IPL 2023 से बाहर हो जाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बहुत बड़ा झटका है। रजत पाटीदार ने IPL 2022 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। रजत पाटीदार ने 8 मैचों की 7 पारियों में 333 रन बनाए थे इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक भी देखने को मिला था।
IPL 2022 मे एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ रजत पाटीदार का शानदार शतक
आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में रजत पाटीदार ने जोरदार शतक जड़ा था। इस दौरान रजत पाटीदार नें 54 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी। रजत पाटीदार को उनके इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। मुकाबले को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नें 14 रनों से जीता था।
IPL 2023 में आरसीबी का शानदार आगाज
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार जीत हासिल की थी। मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी के बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। फाफ डू प्लेसी इन 73 तो वही विराट कोहली ने 82 रनो की मैच विनिंग पारी खेली थी।