Up election 2022: Fazilnagar सीट से चुनाव लड़ेंगे Swami Prasad Maurya।

उत्तर प्रदेश (UP) विधान सभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) ने अपने 3 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर भी अब सस्पेंस खत्म हो गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को कुशीनगर (Kushinagar) की फ़ाज़िलनागर (Fazilnagar) सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। तो वही लखनऊ (Lucknow) की सरोजिनी नगर ( Sarojini Nagar) सीट से अभिषेक मिश्रा (Abhishek Mishra) को टिकट दिया है। बतादें इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) 2017 में पडरौना सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर जीते थे, वही समाजवादी पार्टी (SP) नें सिराथू (sirathu) सीट से पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) को टिकट दिया है। इस सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रहें है। पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) अपना दल के की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी है।

लखनऊ कैंट से बीजेपी ने बृजेश पाठक को दिया टिकट!

पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन है, उधर भारतीय जनता पार्टी नें भी लखनऊ की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी नें लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह को टिकट दिया है, राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) ईडी की ज्वाइंट डायरेक्टर रहे हैं। वह हाल ही में बीआरएस लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लखनऊ कैंट (Lucknow Cantt) से बृजेश पाठक (Brijesh Pathak)को टिकट दिया है, इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) ने अपने बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) के लिए टिकट मांगा था। उधर समाजवादी पार्टी (SP) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आई मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Arpana Yadav) की भी दावेदारी लखनऊ कैंट (Lucknow Cantt) से बताई जा रही थी। 2017 में रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) ने अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट (Lucknow Cantt) सीट से हराया था।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)