उत्तर प्रदेश (UP) चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला वर है। इस बीच शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव नें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला किसानो के मुद्दे, रोजगार महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) वाले प्रचार और झांसा देने में सबसे आगे हैं, अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जो जितना बड़ा नेता है, वह उतना ही बड़ा झूठ बोलता है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा RLD गठ बंधन सरकार में पुरानी पेंशन बहाल की जाएंगी। हमने कई बार कर्मचारी संगठनों से बात की है, अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी समस्याओं को जाना है। हम सरकार में इस काम को हर हाल में करेंगे।
मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे है अखिलेश यादव।
आपको बतादें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव मैनपूरी करहल सीट से चुनाव लड़ रहे है। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें मैनपूरी की करहल सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को टिकट दिया है। चलिए आपको भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) के बारे में बताते हैं, एसपी सिंह बघेल केंद्रीय कानून एवं राज्य मंत्री हैं। और आगरा से सांसद हैं, एसपी सिंह बघेल ने राजनैतिक की शुरुआत समाजवादी पार्टी (SP) से की थी। एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे।