Up election 2022: Akhilesh Yadav नें मानी हार!

उत्तर प्रदेश का जनादेश आ चुका है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर विराजमान हो चुकी है। और समाजवादी पार्टी (SP) को शिकस्त मिली है, लेकिन इस शिकस्त ने भी अखिलेश यादव के हौसले पस्त नहीं किए हैं। हार के जवाब में अखिलेश यादव इन नतीजों को भी बेहद सकारात्मक ढंग से लेने की बात कही है। उत्तर प्रदेश की जनता को आभार जताते हुए एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुना व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है, भाजपा का यह घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज्यादा भरम और छलावा दूर हो गया है, बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

हार के बाद धन्यवाद क्यों बोले अखिलेश!

हार के बावजूद समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव के हौसले बुलंद होने के पीछे दरअसल कारण भी वाजिब है। साल 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को जहा महज 47 सीटों पर ही सफलता हासिल हुई थी, वही अबकी बार समाजवादी पार्टी को कुल 125 सीटों पर फतेह हासिल हुई है। इतना ही नहीं इन चुनावों में समाजवादी पार्टी के वोटिंग परसेंटेज में भी उछाल दर्ज किया गया है, जो 20 प्रतिशत से बढ़ते हुए 32 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यानी समाजवादी पार्टी को मिली हार के बावजूद उसके पास कुछ होने के लिए एक कारण भी जरूर है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)