Up election 2022: सपा में शामिल हुए रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी?

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के सातवें चरण से महेश दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आपको बतादें मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ के गोपालपुर विधान सभा की जन सभा में समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। गौरतलब है कि हाल ही में मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी, और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। और आज उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है, आजमगढ़ में जन-सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि उनके आने से पार्टी कार्य-कर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

लखनऊ कैंट सीट पर BJP से टिकट मांग रहे थे मयंक जोशी?

दरअसल 2019 के चुनाव में ही जब भारतीय जनता पार्टी नें रीता बहुगुणा जोशी को प्रयागराज से लोकसभा का टिकट दिया था, और रीता बहुगुणा जोशी सांसद बनी थी तभी उन्होंने आगे चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया था। रीता बहुगुणा जोशी के इस बयान से ही माना जा रहा था कि बहुगुणा परिवार से उत्तर प्रदेश में राजनीति का अगला चेहरा मयंक जोशी होंगे। और मयंक जोशी 2022 के चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन जब टिकट बंटवारा होना शुरू हुआ तभी मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव नें भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। और अपर्णा यादव की भी कैंट सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई लेकिन पार्टी ने ना तो मयंक जोशी को टिकट दिया और ना ही अपर्णा यादव को कैंट सीट से भारतीय जनता पार्टी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट कटने के बाद से मयंक जोशी के समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चाएं तेज हो गई थी, 22 फरवरी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात हुई और आज आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जन-सभा में मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)