Punjab election result 2022: CM बनने जा रहें Bhagwant Mann के पास इतनी संपत्ति?

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया है, जिसको पंजाब की जनता ने प्रचंड जना-देश दे दिया है। इसके साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्य मंत्री (CM) पद के दावेदार भगवंत मान चर्चाओं में आ गए हैं। भगवान सिंह मान ने धुरी सीट पर 55 हजार 162 वोट के अंतर से जीत हासिल की है, भगवंत मान सिंह को कुल 78 हजार 850 वोट मिले है। और उन्होंने नें कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को मात दी है, दलवीर सिंह गोल्डी को 23 हजार 688 वोट मिले है। ऐसे में आइए जानते हैं, कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान सिंह कितने पढ़े लिखे हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है? 1973 में संगरूर जिले में जन्मे भगवंत मान सिंह ने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है कि वो 12वी पास है। उन्होंने इसमें बताया है कि साल 1992 में शहीद उधम सिंह गारमेंट कॉलेज में बीकॉम करने के लिए उन्होंने एडमिशन लिया था लेकिन वो पढ़ाई पूरी नहीं कर सके थे।

पंजाब के CM बनने जा रहे भगवंत मान के पास कुल कितनी है संपत्ति?

भगवंत मान सिंह ने कॉमेडियन के तौर पर बहुत नाम कमाया है, पंजाब में कॉमेडियन के रूप में जब भगवंत मान नें नेशनल टेलीविजन पर कदम रखा तो उस समय उनकी कॉमेडी शो को कांग्रेस के पंजाब प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू जच कर रहे थे। हालांकि अब दोनों ही नेता इस चुनाव में एक दूसरे के प्रतिबंधित है, 2011 में भगवान सिंह मान ने राजनीति में कदम रखा तो वो दो बार संगरूल से लोकसभा चुनाव जीत चुके है। इसके भगवंत मान ने पंजाब की धुरी विधान सभा सीट से पर्चा दाखिल करते हुए जानकारी दी कि उनके 1 करोड़ 97 लाख की कुल संपत्ति है। इसमें 27 लाख रुपए की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर यस यू वी और 1 करोड़ 49 लाख की अंचल संपत्ति शामिल है, उन्होंने नें जानकारी दी की उनके पास 95 ग्राम के वजन के 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 5 लाख 50 हजार रूपये के घरेलू सामान है और ₹20000 की एक बंदूक भी है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)