भारत लौटे एथलीट : शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत लौटे एथलीट, ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

भारत लौटे एथलीट : शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत लौटे एथलीट, ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ी अपने देश भारत वापस आ चुके है। सभी लोगों का जोरदार ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया है। खासकर स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का विशेष स्वागत किया गया है।

भारत लौटे एथलीट

नीरज चोपड़ा के अलावा बजरंग, रवी दहिया, लवलीन और दीपक का भी भी भव्य स्वागत किया गया। टोक्यो में आयोजित ओलंपिक के सभी पदक विजेता गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता रवि दाहिया,कांस्य पदक विजेता बजरंग, इसके अलावा पुरुष हाकी टीम साथ मे अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ी अशोका होटल जायेगे। जहा पर खेल मंत्रालय की तरफ से सभी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खिलाड़ियों से रूबरू होंगे।

नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय एथलीट संदीप कुमार ने कहा कि देश सभी खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा सम्मान दे रहा है। और उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में अपना शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल में भारत ने कड़ी टक्कर देकर दुनिया को यह बता दिया है की आने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत बहुत कुछ करके दिखाएगा।

ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना के कोच ने मीडिया से बात करते हुए कहा की ओलंपिक मे मेडल जीतना किसी सपने से कम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अभी तो हमने ब्रॉन्ज जीता है। आने वाले समय में गोल्ड भी जीतेगे।

भारत के लिए एक मात्र गोल्ड लाने वाले नीरज चोपड़ा भारत लौंटने पर अत्यन्त खुश है। आपको बता दे की 13 साल बाद भारत को ओलंपिक में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के परिजन और उनके गांव वाले दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पहुंच चुके थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत ने टोक्यो मे आयोजित ओलम्पिक में कुछ 7 पदक जीते थे। जो अभी तक का भारत का सबसे अधिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। हालांकि इससे पहले आयोजित ओलंपिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते थे।

2012 में ओलंपिक लंदन में आयोजित किया गया था। जिसमें कुल मिलाकर भारत को 6 पदक हासिल हुए थे लेकिन इस बार तो ओलंपिक में भारत 7 पदक लेकर लौटा है। जिसमें से एक गोल्ड मेडल भी शामिल है।

Read Also :- Tokyo Olympic 2020: 121 साल का इंतजार खत्म नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा के प्रति देशवासियों का प्यार

भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को सबसे अधिक देशवासियों का प्यार मिला है। उन्होंने भारत को जेवलिन थ्रो में भारत को पहला पदक दिलाया है। भारतीय हाकी टीम कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वही भारतीय महिला हॉकी टीम ने पदक के पास पहुंच कर हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन महिला हॉकी टीम ने वर्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

लेकिन सेमीफाइनल में हार जाने से भारत के पदक की उम्मीद टूट गई थी इसके अलावा कुश्ती में रवि दहिया ने भारत को रजत पदक तथा बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक भारत को दिलाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया है। बहुत से खिलाड़ियों से उन्होंने काल पर बात भी की है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)