Tokyo Olympics: रवि दहिया और 130 करोड़ भारत वासियों का ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूटा

Aug 5, 2021 4:50 PM

Tokyo Olympics: रवि दहिया और 130 करोड़ भारत वासियों का ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूटा

टोक्यो ओलंपिक के फाइनल मैच में रवि दहिया क़ो 7-4 से हराकर Zaur Uguev नें जीता गोल्ड मेडल

टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में अब तक 4 मेडल आ चुके हैं। चौथा मेंडल सोनीपत के पहलवान रवि दहिया नें पक्का किया। जिन्होंने नें 57 kg भार वर्ग में कजाकिस्तान के नूरइस्लाम सानायेव हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस तरीके से रवि दहिया नें भारत के लिए सिल्वर मेडल को पक्का कर दिया है।

2-9 से पीछे चल रहें, रवि दहिया नें नूरइस्लाम क़ो हराकर फाइनल में जगह पक्की

अब उनसे पदक की उम्मीद भी लगाई जा रही है। एक समय भारतीय पहलवान 2-9 से पीछे था। लेकिन रवि दहिया नें वापसी करते हुए अपने विरोधी के दोनों पैरों पर हमला किया। और उसके गिरने से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। दहिया इससे पहले दोनों मुकाबले जीते थे। इस मुकाबले में विरोधी पहलवान नूरइस्लाम सानायेव नें रवि दहिया के हाथ में काट लिया था। उसने भारतीय पहलवान रवि के बाजू में दांत चुभो दिया था। जब रवि ने नूरइस्लाम के कंधे क़ो मैट पर टिकाया तब उसने भारतीय पहलवान को काटा। उसने काफी अंदर तक दांत गढ़ा दिए थे। लेकिन भारतीय पहलवान नें दर्द होने पर भी नूरइस्लाम को नहीं छोड़ा। उन्होंने विरोधी का कंधा पूरी तरीके से जमीन पर टिकाया और जीत हासिल कर ली।

दहिया ओलंपिक में पदक लाने वाले, 5वें भारतीय पहलवान बने

इस जीत के दांव पर रवि दहिया नें बाजी पलट दी। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर रवि दहिया कुश्ती के नए पोस्टर बॉय बन गए है। 23 साल के रवि नें नूरे सुल्तान में 2019 विश्व कप चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत। कर टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफायर किया था। रवि दहिया ओलंपिक में पदक लाने वाले पांचवें भारतीय पहलवान है। आपको बता दे नूरइस्लाम का ये वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर काफ़ी तेजी से वायरल हो रहा है। उनको दिसक्वालीफाई करने की चर्चा चल रही है। अब देखना है क्या ओलंपिक समिति इस पर कोई कार्रवाई करता है या नहीं। क्योंकि जिस अंदाज में रवी दहिया को काटा गया था। काफी दर्दनाक लग रहा था। और फाइनल मुकाबला रवी दहिया को 5 अगस्त को खेलना इस लिहाज से रवी दहिया के लिए ये काफी खतरनाक साबित हो सकता था। अब देखना है कि देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का करने वाले रवि क्या भारत को सोना दिला सकते हैं।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)