आईपीएल 2023 में कल मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला गया , मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
अक्षर पटेल नें जड़ा धमाकेदार अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा अक्षर पटेल ने 25 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी 51 रनों की पारी खेली। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 172 बनाये। मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीयूष चावला-जेसन बेहरेनडॉर्फ कों 3-3 विकेट मिले इसके अलावा रिले मेरेडिथ कों 2 और ऋतिक शौकीन कों भी 1 मिला।
रन में लौटे रोहित जड़ा सीजन का पहला पचासा
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत लाजवाब रही और दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस की ओर से रन चेस में सबसे ज्यादा कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद सें 65 रनों शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और मुंबई नें मुकाबला 6 विकेट से जीता। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुस्तफिजुर रहमान को 1 तो वही मुकेश कुमार को 2 विकेट मिले।