आईपीएल 2021 का 51 वा मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार 5 अक्टूबर को शाहजहा क्रिकेट ग्राउंड में 7:30 बजे खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के लिए लक्ष्य काफी आसान था, और मुंबई इंडियंस ने (8.2) ओवरों में 8 विकेटो से मुकाबला जीत लिया था। मुंबई इंडियंस की टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ पांचवे पायदान पर हैं।
![IPL 2021 MI vs RR Match Highlight मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेटो से रौंदा! IPL 2021 MI vs RR Match Highlight मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेटो से रौंदा!](https://ptnews24.com/wp-content/uploads/2021/10/20211006_125610.jpg)
जिम्मी नीशम- नाथन कूल्टर नाइल के सामने राजस्थान के बल्लेबाज फेल!
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी। और टीम के 10 ओवरों के अंदर 5 विकेट गिर गए थे। इनमे एवन लुईस, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे और ग्लेन फिलिप्स का विकेट शामिल था। राजस्थान के एक-एक कर विकेट गिरते चले गए राजस्थान रॉयल की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन ही बना पाई राजस्थान रॉयल्स की ओर से हाईएस्ट स्कोरर रहे। लुईस रहे थे, जिन्होंने 19 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए नाथन कूल्टर नाइल को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले थे। तो वही जिम्मी नीशम ने 3 विकेट झटके थे, इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिला था।
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेटो से हराया?
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। और कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर चेतन सकरिया की गेम पर कैच आउट हो गए थे। हालांकि उनके जोड़ीदार किशन किशन ने एक छोर संभाले रखा, और ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 25 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय की पारी खेली। और मुंबई इंडियंस की टीम ने मुकाबले को (8.2) ओवरों में 2 विकेट खोकर मुकाबला हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुस्तफिजुर रहमान और चेतन साकरिया को एक-एक विकेट मिला।