Morning Tips: सुबह सुबह जल्दी से उठकर ज़रूर करें ये काम, सफलता से जीवन मे आएगी उन्नति

Morning Tips: सुबह जल्दी उठने की आदत के तमाम फायदे हम अक्सर घरों में बड़ों से सुनते रहते हैं आज हम आपको एक ऐसे ही फायदे के बारे में बताएंगे आपको बता दें कि सुबह उठने के बाद कुछ विशेष कार्य करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है और इससे साधक के जीवन में धन-धान्य की कमी भी कभी नहीं होती, आपको बता दें कि रोजाना ये कार्य करने से जातक का भाग्य चमक उठता है।

गौ माता का महत्व

पौराणिक काल से ही गाय को हिंदू धर्म में माता और देवी का दर्जा दिया गया है। इसीलिए गाय से जुड़ी हर वस्तु जैसे दुध, घी, गौ मूत्र, गोबर सभी को दैवीय और पूज्यनीय माना जाता है। आपको बता दें कि पौराणिक मान्यता के अनुसार गाय में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास होता है , और शास्त्रों के अनुसार सुबह उठकर स्नानादि से निवृत होकर गाय की पूजा करने से लोगों के घर में मां लक्ष्मी हमेशा वास करती हैं , और इन लोगो को पैसों के लिए कभी भी मोहताज नहीं होना पड़ता है।

जरूरी है गौ सेवा

ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति रोज़ गौ माता की सेवा करता है, उसे हरा चारा खिलाता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं और संकटों को गौ माता हर लेती हैं। आपको बता दें कि ऐसे लोगों के आसपास भी बुरा साया नहीं भटकता है और उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

रोगों से दिलाती है मुक्ति गौ माता

शास्त्रों में ऐसा भी कहा जाता है कि गौ माता की पीठ पर एक उभरे हुए कुबड़े में सूर्य-केतु नाड़ी होती है। जो भी व्यक्ति हर दिन गौ माता की पीठ सेहलाता है उसके सारे रोग समाप्त हो जाते हैं , और उसे तेज और बल की प्राप्ति होती है।आपको बता दें कि ऐसा भी कहा जाता है कि काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रहों की शुभता पाई जा सकती है। इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का वरदान मिलता है , और ध्यान रहे कि ये काम रोजाना करने पर ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- Chanakaya Niti: पुरुषों की तुलना मे महिलाओं के अंदर ज्यादा पाई जाती हैं ये इच्छाएं, कभी नहीं कर सकती हैं कंट्रोल

Leave a Comment