Dev Uthani Ekadashi 2022: देव उठनी एकादशी पर इन उपायों को करने पर माँ लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, सुख समृद्धि मे होंगी बढ़ोतरी

Dev Uthani Ekadashi 2022: हर साल देव उठनी एकादशी पर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह होता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशेष उपाय हैं, जिन्हें करके आप भी भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं , और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

क्या होता है तुलसी विवाह का महत्व ?

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2022) के नाम से भी जाना जाता है।मान्यताओं के अनुसार इस दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह होता है और पूजा की जाती है। इसी दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म पुराणों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु अपनी 4 माह की योग निद्रा से जागकर धरती का कार्यभार अपने हाथों में लेते हैं।

इस दिन महिलाएं और पुरुष सभी मिलकर अपने घर में तुलसी और भगवान शालिग्राम का विधि विधान के साथ पूजन-अर्चन करके उनका विवाह करवाया जाता है। देव उठनी एकादशी पर किए जाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा।

क्या हैं उपाय देवउठनी एकादशी के ?

1.मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए, और इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधिपूर्वक पूजन कर उनके सामने अखंड दीप पूरी रात के लिए जलाकर रख देना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2. हिंदू पौराणिक मान्यताओं की माने तो अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन यदि व्रत किया जाए तो सब की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करने से भी आपको लाभ प्राप्त होता है।

3. आपको बता दें कि देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2022) के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ गुण प्राप्त होते हैं। साथ ही सभी कष्टों का अंत भी होता है। इसके अलावा भगवान विष्णु को सफेद रंग की मिठाई का भोग ज़रूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

4.मान्यताओं की माने तो घर की सुख-समृद्धि के लिए देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2022) के दिन किसी मंदिर में एक नारियल और बादाम भी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके अटके हुए काम बन जाते हैं। इसके अलावा देवउठनी एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों को पीली चीजों का दान करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का अंत होता है।

5.आपको बता दें कि देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2022) के दिन माता तुलसी का पूजन किया जाता है। शाम के समय तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक भी जलाना चाहिए। साथ ही साथ विष्णु भगवान के मंत्र का जप करते हुए माता तुलसी की 11 बार परिक्रमा भी करना चाहिए।ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य के भंडार सदैव भरे रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Earn Money Idea: कहीं आपकी भी तिज़ोरी मे तो नहीं रखा है ये नोट, बदले मे मिलेंगे 3 लाख, जल्दी से करें चेक

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)