Vastu Tips For Plants: सूर्यास्त के बाद मे गलती से भी ना करें इस तरह की छेड़छाड़, भुगतना पड़ सकता है बड़ा दंड

Vastu Tips For Plants: हम हमेशा सुनते हैं कि सूर्यास्त के बाद पेड़ पौधों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और उन्हें तोड़ना भी नहीं चाहिए , फिर भी जो लोग अपनी बचकानी हरकतों के चलते ऐसा करते हैं हम बता दें कि ऐसा करने से आपका सुखी–समृद्ध जीवन पूरी तरह से तहस नहस हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि सूर्यास्त के बाद पेड़ पौधों को क्यूं नहीं तोड़ना चाहिए।

पेड़ पौधों में भी होती है जान

आपको बता दें कि पुराणों में पेड़-पौधे (Vastu Tips For Plants) को मनुष्यों की तरह जीवित प्राणी माना जाता है, और आपको ये भी बता दें कि पेड़ पौधे भी मनुष्यों की तरह दिन में जागते हैं और सूर्यास्त के बाद सो जाते हैं। इसलिए रात का समय उनके भी विश्राम का समय माना जाता है और उनके विश्राम में खलल डालना और सोते हुए जगा देना शास्त्रों के खिलाफ माना जाता है , और यही वजह है कि सूर्यास्त के बाद परिवार के बड़े-बुजुर्ग पेड़-पौधों को छेड़ने और उनकी पत्तियां तोड़ने से हमेशा मना करते हैं।

सूर्यास्त के बाद पेड़ पौधे होते है पक्षियों और कीड़ों के घर

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Plants) की माने तो अंधेरा हो जाने के बाद पेड़ों को न छेड़ने की एक वजह ये भी मानी जाती है कि पेड़-पौधों पर पक्षियों और छोटे कीट-पतंगों का भी बसेरा होता है , और अगर आप रात में पेड़ को हिलाते हैं या उनकी पत्तियों को तोड़ते हैं तो इससे सिर्फ पेड़ पौधों की ही नहीं बल्कि पक्षियों की भी नींद में रुकावट आती है और वे परेशान हो जाते हैं , और ऐसा करने पर आपको इसका दुष्फल दूसरे रूप में भोगना पड़ सकता है।

रात में पेड़ करते हैं कार्बन डाइऑक्साइड रिलीज

सूर्यास्त के बाद यानी कि रात होने के बाद पेड़-पौधों (Vastu Tips For Plants) के पत्ते न तोड़ने के पीछे कुछ वैज्ञानिक वजहें भी हैं। वैज्ञानिकों की माने तो पेड़-पौधे रात होते ही ऑक्सीजन के बजाय कार्बन डाईआक्साइड छोड़ने लग जाते है। ऐसे में अगर कोई भी मनुष्य अंधेरे में पेड़-पौधों के नीचे जाते हैं तो उन्हें ऑक्सीजन की कमी की भी समस्या हो सकती है , और यही वजह है कि अक्सर घर के बड़े रात में पेड़ के नीचे सोने और उस पर चढ़ने से मना करते हैं जिसे कुछ लोग बुरी शक्ति का होना या भूत प्रेत का होना मान लेते हैं।

यह भी पढ़ें- Fitkari ke Upay: पूरी मेहनत करने बाद भी नहीं मिल रहा फल, करें फिटकरी का ये उपाय हो जाएंगी बल्ले बल्ले

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)