Tulsi Vivah 2022: तुलसी पूजा कर माँ लक्ष्मी को करें प्रसन्न, कार्तिक मास मे करें तुलसी विवाह कर व्रत

Tulsi Vivah 2022: तुलसी को मां लक्ष्मी के समान माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि घरों में तुलसी जी की पूजा और सेवन करने से घर में सुख समृद्धि आती है। आपको बता दें कि कार्तिक के महीने में तुलसी का पौधा (Tulsi Vivah 2022) घर में लगाने और उसकी पूजा पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्मी समान है तुलसी का पौधा

तुलसी को मां लक्ष्मी के समान माना जाता है, और ऐसा भी कहा जाता है कि अगर कार्तिक के महीने में तुलसी का पौधा आपने घर में लगाने और उसकी लक्ष्मी स्वरूप में पूजा करने से, मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपको बता दें कि ऐसे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा उस घर पे बनी रहती है। विशेषकर कार्तिक माह में तुलसी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

कार्तिक मास का महत्व

आपको बता दें कि कार्तिक मास देवी लक्ष्मी और श्री हरि विष्‍णु जी को समर्पित होता है। साथ ही साथ देवउठनी एकादशी के बाद जब देवता जागते हैं , उसके बाद ही शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन से कार्तिक मास आरंभ हो जाता है और इस दौरान श्री हरि विष्णु देवी लक्ष्मी के साथ जल में निवास भी करते हैं।

इसलिए इस माह में दान और स्नान को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह मंदिर या घर में यज्ञ और हवन कराने से भी बहुत सारे लाभ मिलते हैं। विशेष तौर पर आपको बता दें कि धन लाभ के लिए ये माह बहुत महत्‍वपूर्ण होता है।

जरूरी है तुलसी सेवन और पूजा पाठ

कार्तिक के महीने में अगर आप महीने भर कार्तिक स्नान करती हैं, तो आपको तुलसी जी की भी विशेष पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी विवाह के दिन व्रत करने से जन्म और जन्म के पूर्व के पापों से मुक्ति भी मिल जाती है। कार्तिक मास की एकादशी को तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2022) के त्यौहार को बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि तुलसी जी को विष्णुप्रिया नाम से भी जाना जाता है।

इस बार के तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2022) का शुभ मुहूर्त – तुलसी विवाह 5 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा। वहीं कार्तिक द्वादशी तिथि 5 नवंबर 2022 को शाम 6:08 से शुरू होकर 26 नवंबर 2022 शाम 5:06 पर खत्म होगी।

यह भी पढ़ें- Charu Asopa Rajeev Sen: चारु असोपा ने झगड़े के बीच छोड़ दिया ससुराल, बोली एक न एक दिन सच ज़रूर आएगा सामने

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)