पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी पुरी ताकत से चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है। यही वजह है यहां खुद अरविन्द केजरीवाल नें शुरू से मोर्चा संभाल रखा है। आम आदमी के प्रमुख और दिल्ली मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल नें गुरुदास पुर में कहा है, कि आपको हराने के लिए सभी पार्टियां एक जुट हुई है हम सबको गालिया दे रहे है। उन्हें सबक सीखने के लिए पंजाब के 3 करोड़ पंजाबी एक हो जाओ इससे पहले अरविन्द केजरीवाल नें फतेहगढ़ चुडिया हलके में पार्टी प्रत्याशी रमन बहल के लिए जन-सभा की कांग्रेस ने गुरदासपुर से बरी इंदरजीत सिंह पहरा को और भारतीय जनता पार्टी ने बरमिंदर सिंह गिल को चुनावी मैदान में उतारा है।
पंजाब की जनता से केजरीवाल ने किया बड़ा वादा?
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्य मंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक वाहन पर सवार होकर वर्चुअल यात्रा निकाली इस दौरान उन्होंने घोषणा की है, कि अगर आम आदमी पार्टी यहां पर सत्ता में आई तो दिल्ली की तरह पंजाब के स्कूलों में भी बच्चों को NEET और जेई की फ्री कोचिंग कराई कराई जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह आप इस रैली को देखकर लगा सकते है, अरविंद केजरीवाल के रोड शो में भारी जनता और भीड़ दिखी और अरविंद केजरीवाल के नारे यहां पर लगाए जा रहे थे। आम आदमी पार्टी से मुख्य मंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा है, कि पंजाब की जनता और पंजाब की अर्थ व्यवस्था का पूरा आधार खेती-बाड़ी पर ही खड़ा है लेकिन आज तक की सरकारों ने किसानों को रत्ती भर भी तवज्जो नहीं दी। यही वजह है कि अन्य के उत्पादन में विश्व स्तर पर अनाज पैदा करने में विशेष मुकाम रखने वाले पंजाब के पास आज ही खेती नीति नहीं है। वही जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि साल 2022 में आम आदमी पार्टी की रिकॉर्ड बहुमत से बन रही सरकार के लिए कृषि सेक्टर सबसे बड़ी दर्जी होगी। और दिल्ली के तर्ज पर फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।