Up assembly election 2022 : बांदा विधानसभा सीट पर इस बार कौन मरेगा बाजी? ये है समीकरण।

Up assembly election 2022

Up assembly election 2022 : उत्तर प्रदेश की सियासत में बांदा विधानसभा सीट को काफ़ी अहम माना जाता है, यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को वोटिंग होगी। इस बार यहां भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रकाश द्विवेदी, कांग्रेस (Indian National Congress) के लक्ष्मी नारायण गुप्ता ,समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) की मंजुला सिंह और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के धीरज राजपूत के बीच मुकाबला है।

बांदा विधानसभा सीट पर साल 1996 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विवेक कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था, और विधायक चुने गए थे। इसके बाद यहां साल 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के बाबू लाल कुशवाहा ने जीत हासिल की 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक कुमार सिंह नें जीत दर्ज की थी।

Up assembly election 2022

इस सीट पर साल 2017 के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने जीत का परचम लहराया था, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने बहुजन समाज पार्टी के मधु सूदन कुशवाहा को 32 हजार 828 वोटो के अंतर से चुनाव हराया था। भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश द्विवेदी को 83 हजार 169 वोट मिले थे, जबकि मधुसूदन कुशवाहा नें 50 हजार 341 वोट हासिल किए थे। कांग्रेस के विवेक कुमार सिंह को 32 हजार 223 वोट हासिल करके तीसरे नंबर पर रहे थे।

बांदा विधानसभा क्षेत्र 2017 के चुनावी नतीजे।

Up assembly election 2022 : साल 2017 में वोट का प्रतिशत 45.61 रहा था। बांदा विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटर 3 लाख 43 हजार 61 है, इनमे पुरुष वोटर 1 लाख 66 हजार 543 है। जबकि महिला वोटर 1 लाख 37 हजार 801 है, वही अन्य वोटो की संख्या 17 है। इस विधानसभा क्षेत्र में SC वोटर 86 हजार OBC वोटर 54 हजार ब्राह्मण वोटर 43 हजार मुस्लिम वोटर 32 हजार ठाकुर वोटर 27 हजार और अन्य वोटर 1 लाख 38 हजार है। यहां की जनता का कहना है कि गंदगी, पानी, सीवर जाम, जड़ जड़ सडके रोजगार के लिए जनता पलायन यहां की प्रमुख समस्या है। यह समस्या हर चुनाव में मुद्दा भी बनती है, लेकिन आज तक इन को लेकर कोई ठोस हल किसी भी उम्मीदवार और राजनैतिक दल ने नहीं निकाला है। इस बार यहां हो रहे सियासी रणनीति में भारतीय जनता पार्टी को कॉन्ग्रेस समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समेत तमाम पॉलीटिकल पार्टी जिस पर उनके उम्मीदवार जनता से विकास के वादे कर रहे है। वोटर्स को घोषणा पत्र में शामिल वादों को बताया जा रहा है, डोर टू डोर मतदाताओं तक पहुंच कर अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील की जा रही है।

Up assembly election 2022 : यहां से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी का कहना है, कि उन्होंने 5 साल के अपने कार्यकाल में विकास की काफी काम कराए हैं। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उनको ही मिलेगा। वहीं विपक्ष उनके इन वादों को झूठा करार दे रहा है, इस बार बांदा विधानसभा क्षेत्र की जनता किस उम्मीदवार और किस राजनैतिक दल के दांवो पर विश्वास करती है। कि से विधायक के रुप में अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका देती है ये सब 10 मार्च को नतीजों वाले दिन हमारे सामने होगा।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)