Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट लिस्ट तैयार, कौन-कौन बनेंगे मंत्री |

बिहार में नई सरकार कें गठन कें बाद अब वहा पर तैयारी नए मंत्रिमंडल गठन की है। नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में किन-किन नए चेहरों को जगह मिलेगी इस पर चर्चाएं तेज है। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने एक बड़ी जानकारी साझा की हैं उन्होंने बताया कि बिहार में कैबिनेट का गठन 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। यानी ऐसा 16 अगस्त या उससे 1-2 दिन आगे पीछे किया जा सकता है। उनकी ओर से यह जानकारी उस वक्त दी गई है ज़ब बिहार में गठबंधन वाली नई सरकार के कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित चेहरों को लेकर चर्चाएं उफान पर है। नई सरकार के गठन के साथ ही नीतीश कुमार ने बतौर सीएम जबकि आरजेडी से तेजस्वी यादव ने बतौर डिप्टी सीएम शपथ ली थी।

कैबिनेट कें लिए किन-किन संभावित नामों पर चर्चा है ?

लिहाजा अब इंतजार बिहार में नए मंत्रिमंडल कें विस्तार का है इसका स्वरूप क्या रहने वाला है दोनों दलों से किन-किन चेहरों को जगह दी जाएगी। वो चेहरे कौन-कौन से होंगे और प्रमुख विभागों का बंटवारा दोनों दलों के बीच किस तरह से होगा इस पर भी हार के सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि से लेकर अभी दोनों दलों के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है हालांकि सूत्रों के हवाले से जो खबरें निकल कर सामने आ रही हैं उसके मुताबिक नई सरकार की कैबिनेट के लिए मंत्रियों के नाम करीब-करीब फाइनल हो चुके है जिन पर अभी विचार किया जा रहा है।

नई कैबिनेट में JDU से कौन हो सकते हैं शामिल ?

सूत्रों से जो जानकारियां मिल रही है उसके मुताबिक बिहार की नई कैबिनेट में आरजेडी से 16 से 18 मंत्री तक हो सकते हैं। जबकि इसमें कांग्रेस के तीन से चार चेहरों को जगह मिल सकती हैं, बताया जा रहा है कि कैबिनेट में सुमित सिंह जो कि एक निर्दलीय विधायक हैं उन्हें फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। इस कैबिनेट विस्तार में जेडीयू की ओर से जिन संभावित नामों की चर्चा है। उनमें लेसी सिंह, विजय कुमार चौधरी, सुनील कुमार, विजेंद्र प्रताप यादव, संजय झा, अशोक चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, जमा खान और जयंत राज को मंत्री बनाया जा सकता है।

नई कैबिनेट में RJD सें कौन हो सकते हैं शामिल ?

वहीं आरजेडी की ओर से मंत्री पद के लिए जिन संभावित नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है। उनमें तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, कुमार सर्वजीत, अवध बिहारी चौधरी, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, जितेंद्र कुमार राय, भारत भूषण मंडल, वीणा सिंह, ललित यादव, सुनील सिंह, चंद्रशेखर, अनीता देवी, अनिल साहनी, भाई वीरेंद्र, रणविजय साहू, शहनवाज, समीर महासेठ, केदार सिंह और सुरेंद्र राम के नामों पर चर्चा है।

नई कैबिनेट में कांग्रेस और ‘हम’ सें कौन हो सकते हैं शामिल ?

कांग्रेस की ओर से मंत्री पद के लिए जिन संभावित नामों की चर्चा है उनमें राजेश कुमार राम, मदन मोहन झा, शकील अहमद खान और अजीत शर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है। संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया जा सकता है। यह तमाम वों नाम है जिन पर चर्चाएं जारी है हालांकि से लेकर अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)