Actor Anil Kapoor Cried So Much And Share His Story When He Was Very Poor

मजबूत दिलवाले अनिल कपूर को एक बच्चे ने अंदर तक इतना झकझोर कर रख दिया कि भरी भीड़ में वों खुद को रोने से नहीं रोक पाए। अरबों की दौलत कमा चुके अनिल कपूर ने जिंदगी में वह दर्द सहा है जिसे सुनकर आज भी सिरन हो जाती है। रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में अनिल कपूर अपनी फिल्म जुग-जुग जियो का प्रमोशन करने पहुंचे थे इस दौरान एक बच्चे ने गाना गाया। पता चला कि बच्चा बहुत गरीब है और उसकी मां सिलाई कर जैसे-तैसे अपना गुजारा करती हैं। बच्चे ने जो कपड़े पहने हुए थे उसकी मां ने अपने हाथों से सिले थे बच्चे के गाने के बाद अनिल कपूर बहुत ही इमोशनल हो गए और इसके बाद उन्होंने अपनी वो कहानी बताई जिसे शायद आज तक उनके बच्चे भी नहीं जानते होंगे।

बीती यादों को लेकर फूटा अनिल कपूर का दुख !

अनिल कपूर ने कहा कि जब बहुत गरीबी के दौर से गुजर रहे थे उनके पास तन पर लपेटने कों कपड़े नहीं थे। तब उनकी मां ऐसे ही कत रनों से इनके लिए कपड़े सिला करती थी, इतना बोलते हुए अनिल कपूर फफक कर रो पड़े। अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर बेंगलुरु से मुंबई आए थे, बड़ा परिवार था। जिसके सिर पर छत थी ना जेब में फूटी कौड़ी। तब अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर का भार भी पिता के कंधों पर था। सुरेंद्र कपूर जब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तो राज कपूर ने उन्हें अपने गैराज में पनाह दे दी। इस गैराज में अनिल कपूर अपने परिवार के साथ रहा करते थे, वही मुश्किलों का सामना करते हुए तीनों भाइयों ने ऐसा मुकाम हासिल किया कि दुनिया देखती रह गई। अनिल कपूर और संजय एक्टर बने तो बोनी कपूर प्रड्यूसर लेकिन अनिल कपूर इस कामयाबी के लिए न जाने कितने दिन भूखे पेट रहे और यही दर्द एक बार फिर उन्हें इस बच्चे के गाने से याद आ गया। अनिल कपूर के बच्चे आज भले की दौलत में खेलते हों लेकिन अनिल ने जो दर्द सहा है उसकी वो कभी कल्पना भी नहीं कर पाएंगे।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)