
इस वक्त की बड़ी ख़बर शाहरुख खान और उनके बेटे से जुडी हुई आ रही है। दरअसल आर्यन खान को ड्रग्स केस में जमानत मिल गई है, आपको बता दें पिछले 26 दिनों से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद थे। लेकिन आज उनको जमानत मिल गई है, अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई होती है। फिलहाल शाहरुख खान और गौरी खान की मन्नत पूरी हो गई है, और 26 दिन बाद दीपावली के ठीक पहले बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई है और इसके साथ ही आज आर्यन खान रिहाअ हो जाएंगे। और अपने घर जाएंगे फिलहाल मुंबई से यह खबर आ रही है, और बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दे दी है। उनके वकील ने आज लम्बी बहस के बाद आर्यन खान की जमानत कोर्ट से पाई है। आर्यन खान अब जल्द ही वापस बाहर दिखाई देंगे।

शाहरुख खान- गौरी खान के लिए खुशखबरी?
बड़ी ख़ुश खबरी गौरी खान, शारुख खान और बॉलीवुड में जुड़े सभी लोगों के लिए है। आपको बता दें आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पार्टी के दौरान ड्रग्स मामले में गिरपतार किया गया था। NCB ने आर्यन खान को आर्थर रोड जेल में रखा था, आर्यन खान के अलावा ड्रग्स केस में अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धामेंचा, के साथ 5 अन्य आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान अब जाकर ड्रग्स केस में जमानत मिली है। आर्यन खान केस की अगवाई मुकुल रोहठागी, सतीश मान शिंदे जैसे दिग्गज़ वकील कर रहे थे। हालांकि आर्यन खान आज भी जेल में रहेंगे कल ऑर्डर कॉपी जेल पहुंचेगी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी मतलब कल शाम तक आर्यन खान की रिहाई हो जाएगी। इसके अलावा उनके साथी अरबाज मर्चेंट मुनमुन धामेचा को भी उन्हीं के साथ रिहाअ किया जाएगा।