INDIA Vs Bharat की लड़ाई में क्या बदलेगा देश का नाम! जानिए अब तक किन-किन Countries ने बदले अपने नाम?

भारत 8 से 10 सितंबर के बीच G20-summit की मेजबानी करने जा रहा है , इस दौरान सभी देशों को G20 के लिए जो आमंत्रण भेजा गया है उसमें द प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। जबकि हमेशा से प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा जाता था इसके बाद से देश में एक चर्चा शुरू हो गई की सरकार देश का नाम भारत करने जा रही है तो फिर भारत बनाम इंडिया के बीच बहस चिढ़ गई विपक्ष ने कहा कि बीजेपी विपक्षी गठबंधन INDIA सें इतना बौखला गई है कि अब उसे इंडिया नाम भी गवारा नहीं है।

संसद सत्र में हो सकता है बड़ा ऐलान

तो इधर इस सरकार कें विशेष सत्र के ऐलान से जोड़कर भी देखा जा रहा है दरअसल सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है चर्चा है कि इस पर सरकार देश का नाम सिर्फ भारत रखने का प्रस्ताव ला सकती है। सिर्फ भारत इसलिए क्योंकि हमारे देश के दो नाम है एक तो भारत तो दूसरा इंडिया जिसकी चर्चा संविधान में भी है आर्टिकल एक में लिखा हुआ है India that is Bharat अनुच्छेद एक में कहा गया है कि इंडिया यानी भारत राज्यों का एक संघ होगा हालांकि देश का नाम सिर्फ भारत रखने का प्रस्ताव आएगा या नहीं इसका सही जवाब तों तभी मिल सकेगा लेकिन अगर ऐसा होता है तो हम आपको बता दें कि नाम बदलने वाला भारत पहला देश नहीं होगा इससे पहले भी कई देश अलग-अलग कारणों से अपना नाम बदल चुके हैं।

अब तक किन-किन देशों ने बदले हैं अपने नाम

तो लिए आपको बताते हैं उन देशों के बारे में जिन्होंने अपने नाम बदले हैं , तुर्कीए 2022 में तुर्कीए ने अपना नाम बदला राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एदोन नें देश का नाम तुर्की से बदलकर तुर्कीए रखने का ऐलान किया था।

चेकिया अप्रैल 2016 में चेक पब्लिक ने अपना नाम बदलकर चेककिया रख लिया कहां गया ऐसा इसलिए किया गया है ताकि , देश को सपोर्ट इवेंट्स और ग्लोबल मार्केट में आसानी से पहचाना जा सके।

इस्वातिनी अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड ने 2018 में अपना नाम इस्वातिनी लोगों को स्विट्जरलैंड के साथ मिलते देश के नाम की वजह से भ्रम पैदा होता था , इसीलिए इस्वातिनी नें अपना नाम बदल लिया।

नीदरलैंड्स एक समय एक समय में हॉलैंड को नशीली दवाओ के उपयोग और कानूनीं वैश्यवृर्ति के एक बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता था सरकार को भले ही इससे भारी राजस्व मिल रहा हो लेकिन उन्होंने इस बात को गंभीरता से लिया और छवि बदलने और अतीत को भुलाने उद्देश्य 2020 में हॉलैंड का नाम नीदरलैंड कर दिया।

रिपब्लिक ऑफ़ नॉर्थ मैसेडोनिया नाटो में शामिल होने और ग्रीस में एक इलाके का नाम मैसेडोनिया होने की वजह से इस देश ने अपना नाम बदला , फरवरी 2020 में मैसेडोनिया रिपब्लिक ऑफ़ नॉर्थ मैसेडोनिया बन गया।

कंबोडिया कई मौके आए जब कंबोडिया ने अपना नाम बदला 1953 और 1970 के बीच देश का नाम बदलकर कंबोडिया साम्राज्य और फिर 1975 खमेर गणराज्य रखा था 1975 से 1979 तक कम्युनिस्ट शासन के तहत इसे डेमोक्रेटिक कम्प्पूचिया कहा जाता था , वर्तमान समय में इसे किंगडम ऑफ कंबोडिया के नाम से जाना जाता है।

श्रीलंका ने अपनी आजादी को दिखाने पुर्तगाली और ब्रिटिश शासन कें ऐतिहासिक अवशेषों को हटाने के लिए 2011 औपनिवेशिक नाम सीलोन को हटाकर श्रीलंका नाम रखा गया।

म्यांमार 1989 में म्यांमार नें अपना नाम बर्मा की जगह अपना नाम आधिकारिक तौर पर म्यांमार कर लिया। इस तरह आज दक्षिण एशियाई मुल्क बर्मा को म्यांमार कें नाम से जाना जाता है।

थाईलैंड उन कुछ देशों में से एक है जिन पर कभी भी ब्रिटिश या फ्रांसीसी उपनिवेश का प्रभाव नहीं रहा सदियों तक इस क्षेत्र पर एक राजा का शासन था और इसे सियाम के नाम से जाना जाता था। 1939 में देश प्रशासन करने वाले राजा ने संवैधानिक राजतंत्र बनने के बाद इसका नाम बदल दिया।

ईरान नें 1935 में पर्शिया से अपना नाम ईरान कर लिया 1935 में ईरानी सरकार ने उन देशों से जिनके कें साथ उसके राजनयिक संबंध थे फारस को ईरान कहने का अनुरोध किया जो फारसी में देश का नाम है कहा जाता है कि बदलाव का सुझाव जर्मनी में ईरानी राजदूत की ओर से लाया गया था।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)