Madhay Pradesh : प्रेमी जोड़े ने बनाया मौत से पहले दर्दनाक वीडियो, फिर पेड़ पर फांसी लगा कर झूले।

मध्य प्रदेश (Madhay Pradesh) के निमच जिले से एक खौफनाक वीडियो सामने आया। प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाई और जान दे दी। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को प्रेमी जोड़े ने अपने गले में फंदा डाला और वीडियो बनाकर अपने आखिरी शब्द वीडियो में कैद किए।

क्या था वीडियो में ?

प्रेमी जोड़े ने वीडियो में अपने आखिरी शब्दों में कहा – हम दोनों अपनी मर्ज़ी से फांसी लगा रहे हैं। किसी ने हमसे कोई जबरदस्ती नहीं की है। हमारे घरवाले हमारे मरने के बाद आपस में लड़े नहीं। हमारी मौत के बाद अलग नहीं हमें एक साथ जलाना। प्रेमी जोड़े को इस बात का शक था कि उनके प्यार को परिवार वाले अपनाएंगे नहीं। लड़की के परिवार वालों ने एक दिन पहले ही अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े: Russia Ukrain War : राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने छोड़ा यूक्रेन, जाने किस देश में ली शरण !

पुलिस ने क्या किया ?

आस-पास के लोगों ने जब पेड़ पर शवों को लटका देखा तो पुलिस को खबर दी। पूरे मामले पर रामपुरा थाना प्रभारी एस.आई. गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि डायली गांव के जंगल में जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों एक ही रस्सी से पेड़ पर लटके थे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वह मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लड़का-लड़की दोनों ही डायली गांव के निवासी थे।

Madhay Pradesh

यह भी पढ़े: Quad Summit 2022 में रूस – यूक्रेन को लेकर चर्चा, इस बैठक में 4 देश थे शामिल।

कंबल व्यापारी था लड़का

युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह कंबल का व्यापार करता था। वह गांव-गांव जाकर कंबल बेचता था। गुरुवार सुबह वह काम से लौटा था। घरवालों से कहकर निकला कि कुछ देर में लौट आऊंगा लेकिन घर नहीं लौटा। उसी दिन लड़की भी कुछ काम का बहाना बनाकर घर से निकल गई, फिर वह भी काफी देर तक घर नहीं लौटी। लड़की के घर वापस न आने पर परिवार वालों ने थाने में अपहरण का केस दर्ज करवाया।

यह भी पढ़े: Farrukhabad में अंग्रेजी शराब पीने से तीन की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश।

परिवार को प्यार की खबर तक नहीं थी

शुक्रवार को दोनों के परिवार वाले शवों को देखकर हैरान रह गए। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता तक नहीं था कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्हें लगा होगा कि हम उन्हें अपनाएंगे नहीं शायद इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया।

यह भी पढ़े: BCCI Annual Contract 2022 : रिद्धिमान साहा को BCCI से पंगा लेना पड़ा महंगा, पांड्या, पुजारा को भी मिला डिमोशन।

लेखक – कशिश श्रीवास्तव

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)