
राज कुंद्रा पोर्नग्राफी केस में मीडिया द्वारा तमाम घसीटे जाने और अपुष्ट खबरें छापने के मामले में शिल्पा शेट्टी बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची थी। हालांकि फिलहाल कोर्ट से उन्हें कुछ खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के मामले में बात करने, के लिए इंस्टाग्राम क़ो चुना
विषय सूची
ऐसे में उन्होंने इस मामले पर बात करने के लिए फिर से मीडिया को चुना है। शिल्पा शेट्टी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखते हुए अपना पक्ष जनता के सामने रखा है। इस पोस्ट में वही बातें लिखी है। जो शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट में दिए एप्लीकेशन में लिखी थी। शिल्पा लिखती हैं। जी हा कुछ समय हमारे लिए मुश्किल भरा रहा है। कई आरोपों और अफवाहों से गुजरना पड़ा। मीडिया और अशुभ शुभचिंतकओ द्वारा हम पर कई अनुचित आरोप लगाए है। सिर्फ मुझ पर ही नहीं बल्कि मेरे परिवार पर भी आरोप उठाए गये। ट्रोल किया गया। और इन सब पर मैंने अपना पक्ष नहीं रखा। ना कभी कोई कमेंट किया। और मैं आगे भी ऐसा नहीं करूंगी। क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है। प्लीज मेरे हवाले से झूठी बातें छापना बंद करें। एक सिलेब्रिटीज की तरह फिलॉसफी रही है। मैं आज उसे फिर से दोहरा रही हूं। Never Complain Never Explain कुल मिलकर मै सिर्फ ये कहना चाहती हूं। कि अभी इस मामले की तफ्तीश चल रही है।
मीडिया से अनुरोध है कि, हमारे बारे में आधी- अधूरी बातें छापना बंद करें
मुंबई पुलिस और भारत की न्यायपालिका पर मेरा पूरा भरोसा है। एक परिवार के तौर पर संभव हर कानूनी मदद ले रहें है।
तब तक के लिए एक मां के तौर पर मेरी आप सब से गुजारिश है। कि हमारे बच्चों की खातिर हमारी प्राइवेसी का ख्याल करें। और आधी अधूरी खबरों की सच्चाई जाने के बगैर उस पर कोई टिप्पणी ना करें। मैं पिछले 29 सालों से भारती नियम कानूनों पालन करने वाली। मेहनत कर प्रोफेशनल रही हूं। लोगों नें मुझपर भरोसा किया है। और मैंने कभी उन्हें निराश नहीं किया। इसी लिए सबसे जरूरी तौर पर आप से रिक्वेस्ट करती हूं। कि इस मुश्किल वक्त में आप हमें और मेरे परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें। मीडिया ट्रायल के हकदार नहीं है। प्लीज कानून को अपना काम करने दीजिए। सत्यमेव जयदेव।
पोर्नग्राफी केस में, शिल्पा शेट्टी बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची थी।
जब से पोर्नग्राफी केस में राज कुंद्रा का नाम आया है। तब से शिल्पा शेट्टी पर भी तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है। राज के इन हरकतों के बारे में शिल्पा को पता ना हो ऐसा हो नहीं सकता है। मुंबई पुलिस राज कुंद्रा के साथ सर्च टीम लेकर शिल्पा शेट्टी के घर में पहुंची थी। और शिल्पा का बयान भी दर्ज किया गया। इसके बाद कुछ खबरों में बताया गया। कि दिन शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा पर चिल्लाई थी। और फिर रोने लगी थी। इस तरह की खबरों के खिलाफ शिल्पा शेट्टी बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची थी।
शिल्पा शेट्टी के खिलाफ बनाए गए, वीडियो क़ो कोर्ट नें यूट्यूब से हटवाया
उनका कहना था कि इस तरह की रिपोर्टिंग उनकी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा रही है। मगर कोर्ट ने कहा। मीडिया को उनके बारे में रिपोर्ट करने से नहीं रोक सकती। क्योंकि मीडिया पर ये रोक लगाने जैसा होगा। हालांकि कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के खिलाफ बनाए गए। कुछ वीडियो को यूट्यूब से हटवाया। और उन्हें दोबारा अपलोड नहीं करने का आदेश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होनी है।