सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है, सोनाक्षी सिन्हा कानूनी मुश्किल में उलझती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक कोर्ट नें सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है, लगातार कोर्ट में गैर-हाजिर रहने के कारण उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ पैसे लेकर इवेंट ना करने के आरोप लगे है, जिसके चलते अब उनपर कानूनी कार्रवाई हो गई है। अदालत में सोनाक्षी सिन्हा को 25 अप्रैल के दिन अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं, सोनाक्षी सिन्हा पर फरवरी 2019 में इस मामले में FIR दर्ज की गई थी। ये मामला चार साल पुराना है, कट-घर निवासी प्रमोद शर्मा की तरफ से थाने में 22 फरवरी 2019 कों मुकदमा दर्ज कर वाया गया था। प्रमोद शर्मा का कहना था कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा की बड़ी मुश्किल है, पैसे लेकर इवेंट ना करने के लगे आरोप?

आरोप है कि कार्यक्रम में आने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने 29 लाख 90 हजार रूपये और उनके सलाहकार ने 7 लाख 50 हजार रूपये लिए थे। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनसे जुड़ी इवेंट कंपनियों नें उनके साथ 37 लाख की धोखा-धड़ी की है, ये रकम लेने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी। जिस पर इवेंट ऑर्गेनाइजर नें अपने पैसे वापस मांगे हैं, आरोप है सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर नें ऑर्गेनाइजर के पैसे देने से इनकार कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा से कई बार संपर्क किया गया और इसके बावजूद ज़ब पीड़ित को पैसे नहीं मिले तो उसने धोखाधड़ी की शिकायत कोर्ट ने दर्ज करवाई है।

सलमान संग शादी की अफवाहों पर भड़की सोनाक्षी जानिए क्या कहा?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटो वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं, वायरल फोटो पर दावा किया जा रहा है कि दोनों ने गुप-चुप तरीके से शादी कर ली है। इन फोटो सॉफ्ट फोटोस और लोगों के दावो पर अब सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है, सोनाक्षी सिन्हा ने लोगों का मजाक उड़ाते हुए असली नकली पौधों में अंतर समझने की बात कही है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने एक फेक वेडिंग पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा :- क्या तुम बेवकूफ हो, जो रियल और फोटो-शॉप्ड फोटो में अंतर नहीं कर सकते अपने इस कमेंट के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। इन फेक फोटोस पर अब सोनाक्षी सिन्हा का तो रिएक्शन आ गया है, लेकिन सलमान खान की तरफ से अब तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी जानिए क्या है पूरा मामला?

सलमान के संग वायरल वेडिंग फोटो पर सोनाक्षी ने चुप्पी तोड़ी?

ये तो पहले ही साफ हो गया था कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की ये वेडिंग तस्वीर फेक है। दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी नहीं की है, और ये किसी फैन की शरारत है लेकिन फिर भी फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान खान वाइट शर्ट और वेज जैकेट में डैशिंग लग रहे हैं, वही सोनाक्षी सिन्हा रेड साड़ी में शानदार दिख रही हैं उनकी मांग में सिंदूर भी भरा हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा की खुशी उनके चेहरे पर देखते ही बन रही है, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त है। फिल्मी कैरियर की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। अब सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म xxl में अभिनय करती हुई दिखेंगी, इसमें उनके साथ हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। तो सलमान खान फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं, सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अगले साल की ईद पर रिलीज होगी।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)