UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस बार यानी कि 2022 में होने वाली परीक्षा 10वी और 12वी क़े बारे में विशेष जानकारी की गई है। 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षा यूपी विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जाएगी। जबकि 10 वी और 12 वी बोर्ड परीक्षा लगभग सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक होंगी। दरअसल इस साल 2022 मार्च में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा भी इसी समय आयोजित की जाती इस लिए तय किया गया है, 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जाए।
विधानसभा चुनाव क़े बाद आयोजित होगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं?
उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विभाग क़े सूत्रों क़े मुताबिक इस साल 10 वी और 12 वी बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं ने आवेदन की है। यूपी बोर्ड हाई स्कूल यानी की 10 वी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किए गए छात्र-छात्राओं की संख्या 27 लाख से ज्यादा है। और इंटरमीडिएट यानी 12 वी की परीक्षा के लिए आवेदन किए गए छात्र-छात्राओं की संख्या 23 लाख से ज्यादा है। 2017 से में बनी भाजपा सरकार का कार्यकाल मार्च 2022 में ख़त्म हों रहा है ऐसे में महत्वपूर्ण है कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया मार्च 2022 से पहले पूरी कर ली जाए। इस दौरान अध्यापकों को विधानसभा चुनाव में BLO के रूप में नियुक्त किया जाता है। और स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाते हैं, पुलिस से लेकर प्रशासन तक विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे रहेंगे। इसीलिए विधानसभा चुनाव के बाद 10 वी और 12 वी बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है।
2022 से पहले यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की जाती थी। अब जब फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं, विधानसभा चुनाव के लिए स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे विधानसभा चुनाव में पुलिस कमिश्नर की तैनाती की जाएगी। ऐसी में विधानसभा चुनाव के दौरान बोर्ड परीक्षा कराना संभव नहीं है, यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपलोड की जाएंगी।