UP Board exam Date Sheet 2022: 10th और 12th की परीक्षाएं 24 मार्च से होंगी शुरू।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है, बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेगी, इंटर की परीक्षा 24 से 20 अप्रैल 2022 तक चलेगी। जो छात्र इस साल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं, आपको बता दें यूपी बोर्ड 10th डेट शीट 2022 कुछ इस प्रकार है, प्रारंभिक हिंदी 24 मार्च 2022 गृह विज्ञान 26 मार्च 2022 और कला 28 मार्च 2022 कंप्यूटर 30 मार्च 2022 अंग्रेजी 1 अप्रैल 2022 सामाजिक विज्ञान 4 अप्रैल 2022 विज्ञान 6 अप्रैल 2022 संस्कृत 8 अप्रैल 2022 गणित 11 अप्रैल 2022 को है।

12th एग्जाम की डेट शीट कुछ इस प्रकार है?

वही यूपी बोर्ड 12th डेट शीट कुछ इस प्रकार हैं, हिंदी और सामान्य हिंदी 24 मार्च 2022 भूगोल 26 मार्च 2022 का गृह विज्ञान 28 मार्च 2022 प्रिंटिंग और कला 30 मार्च 2022 अर्थ-शास्त्र 1 अप्रैल 2022 कंप्यूटर 4 अप्रैल 2022 अंग्रेजी 6 अप्रैल 2022 रसायन विज्ञान और इतिहास 8 अप्रैल 2022 शारीरिक शिक्षा 11 अप्रैल 2022 गणित और जीव विज्ञान 13 अप्रैल 2022 भौतिक विज्ञान 15 अप्रैल 2022 समाज शास्त्र 18 अप्रैल 2022 संस्कृत 19 अप्रैल 2022 नागरिक शास्त्र 20 अप्रैल 2022। आपको बता दें यह ध्यान देना चाहिए कि यूपी बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के संशोधित सिलेबस के साथ साथ कुल अध्यायों और विषयों की लिस्ट पहले ही जारी कर दिए जिन्हें सिलेबस से हटा दिया गया है। छात्र को परीक्षा की तैयारी के लिए संशोधित सिलेबस पर ही ध्यान देना चाहिए, गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 8:00 बजे से 11:15 तक और दूसरी पारी दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक रहेगी इस साल कुल 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थियों नें पंजीकरण किया है। इनमें 27 लाख 81 हजार 654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के हैं, और 24 लाख 11 हजार 35 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट यानी की 12वीं कक्षा के है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)