UP Cabinet Decision: योगी कैबिनेट की बैठक, 15 प्रस्तावों को मिली हरी झंडी |

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें चार नए नगर पंचायतों के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने किसानों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के तहत 192 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। आपको बता दें योगी सरकार नें प्रदेश में 4 नए नगर पंचायतों के गठन को मंजूरी दी है। नगर विकास विभाग की तरफ से तैयार की गई योजना को मंजूरी मिलने के बाद इस साल के अंत में होने वाले नगर निकाय चुनाव में यहां भी चुनाव कराए जाएंगे।

4 नए नगर पंचायतों के गठन के प्रस्ताव कों भी मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में नगर विकास विभाग की तरफ से 12 प्रस्तावों को रखा गया था इन्हें मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत 4 नए नगर पंचायत बनेगें। संकिसा को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है इसके अलावा अयोध्या के मां कामाख्या नगर को भी नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय की सीमा में विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। फर्रुखाबाद में कांपिल तक नगर क्षेत्र का सीमा विस्तार किया जाएगा। अब उत्तर प्रदेश में नगरीय निकायों की संख्या बढ़कर 756 हो गई है।

योगी कैबिनेट नें किसानो के हित में लिया बड़ा फैसला

योगी कैबिनेट ने किसानों के हित में भी बड़ा फैसला लिया है बैठक में खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के लिए बजटीय प्रावधान को मंजूरी दी गई है। इस योजना के लिए 192 करोड़ रूपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है योजना का लाभ प्रदेश के 24 करोड़ किसानों को मिलेगा। खरपतवार रोग को नियंत्रित करने और किसानों की आय को बढ़ाने में इस योजना से मदद मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। अब उत्तर प्रदेश के विधान मंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों को सौगात देकर योगी सरकार ने कृषि क्षेत्र को लेकर अपनी प्राथमिकता भी साफ कर दी है। कैबिनेट ने इसके साथ ही ग्रह इंडस्ट्री डेवलपमेंट और अस्थपना के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)