Asia Cup 2022: Rohit Sharma plays a quick fire knock in do or die |

भारत बनाम श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। आपको बता दें इस मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी जहां भारत को शुरुआती झटके जल्दी मिल गए। वहीं जब भारतीय टीम मुश्किल में नजर आई तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज तूफानी पारी खेली। आपको बता दें कि आज बड़े लंबे समय के बाद रोहित शर्मा के बल्ले से एक बड़ा स्कोर निकला रोहित शर्मा को वैसे भी श्रीलंका के खिलाफ खेलना पसंद है जहां उन्होंने एक बार फिर से श्रीलंका की गेंदबाजों में जबरदस्त मार लगाई। रोहित शर्मा ने आज 72 रन बनाए और उन्होंने इस दौरान 41 गेंदों का सामना किया कप्तान इस दौरान पांच चौके और 4 छक्के भी लगाए।

टी20 क्रिकेट में अपने 5वें शतक से चुके रोहित

रोहित शर्मा आज एक अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि शायद कप्तान अपनी T20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक लगा देंगे। हालांकि उसके बाद उन्हें श्रीलंका के गेंदबाजों ने रोका और इस पारी को यही अंत कर दिया लेकिन जब तक रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए मैदान में खड़े हुए थे 200 रन भी भारतीय टीम के लिए संभव नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि जिस समय टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा उस समय स्कोर 13 था तो वहीं जब रोहित शर्मा पवेलियन लौटे तब उस दौरान टीम इंडिया का स्कोर 110 था। रोहित शर्मा ने आज सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए कुल 97 रन जोड़े।

रोहित शर्मा नें इस मामले में की कोहली की बराबरी

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के नाम या 28 वा अर्ध शतक था रोहित शर्मा के नाम T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 शतक भी हैं। अब इसी पारी के साथ रोहित शर्मा T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारी खेलने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में रोहित शर्मा विराट कोहली की बराबरी की है और दोनों 32 पाचास प्लस कोड के साथ इस समय पहले पायदान पर जमे हुए हैं।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)