Yogi 2.0 : Yogi Adityanath ने गृह समेत 34 विभाग रखे अपने पास, बृजेश बने स्वास्थ्य मंत्री, जाने किसको मिला कौन सा मंत्रालय।

बीते 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ 52 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ लिया था। शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद यानी 28 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित कर दिया। सिराथू से चुनाव हारने के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम बनाएं गए थे। आज उन्हें योगी कैबिनेट में लोक निर्माण विभाग और ग्राम विकास विभाग की जिम्मेदारी भी सौपी दी गई। वही उत्तर प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

यह भी पढ़े: Pune Rape Case: पुणे में नाबालिग लड़की से पिता और भाई ने किया रेप, दादा और एक रिश्तेदार भी शामिल।

पीएम मोदी के बेहद करीबी और कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग मिला, जबकि स्वतंत्र देव सिंह को सिंचाई विभाग दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास 34 विभाग रखें। इन विभागों में गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, सतर्कता, राज्य संपत्ति, नागरिक सुरक्षा, प्रशासनिक सुधार, खाद्य एवं रसद जैसे प्रमुख मंत्रालय शामिल है।

कई के बदले विभाग तो कई को मिला पुराना मंत्रालय

पिछली सरकार के दौरान उड्डयन की जिम्मेदारी नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पास थी लेकिन उनसे वापस ले ली गई है। नंदी को इस बार औद्योगिक विकास और निर्यात प्रोत्साहन मंत्रालय दिया गया है। भूपेंद्र चौधरी के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Yogi Adityanath के पास कौन सा मंत्रालय

योगी आदित्यनाथ ने अपने पास खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, निर्वाचन, संस्थागत वित्त नियोजन, राज्य संपत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय,प्रशासनिक सुधार कार्यान्वयन, अवस्थापना भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधाई विभाग जैसे अन्य प्रमुख विभाग भी अपने पास रखे हैं।

यह भी पढ़े: Yogi 2.0 : Yogi Adityanath की स्पेशल 18 में एक भी मुस्लिम नहीं, मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे तो कई के कटे नाम।

वही केशव प्रसाद मौर्य को खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन एवं सार्वजनिक उधम तथा राष्ट्रीय एकीकरण भी दिया गया है। जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण जैसे मंत्रालय दिए गए हैं। बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्रालय मिला।

Yogi Adityanath के मंत्रियों और उनको मंत्रालय की देखे सूची

Yogi Adityanath

यह भी पढ़े: Russia Ukrain Conflict : रूस-यूक्रेन की जंग से हो रहा भारत को फायदा, गेहूं के निर्यात में हुई बढ़त।

Yogi Adityanath

 

Yogi Adityanath

यह भी पढ़े: TATA IPL 2022 : 14 साल बाद CSK ने बदला कप्तान, MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने के पीछे की 5 मुख्य वजह।

Yogi Adityanath

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)