Covid-19 case India update: 24 घंटो में 1,07,474 नए केस दर्ज मौत का आकड़ा भी घटा।

भारत में कोरोना वायरस की रफ़्तार अब थमने लगी है, दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। नए केस घटकर 1 लाख के करीब आ गई है जो जनवरी के महीने में 3 लाख के पार कर गए थे। तो वही मौत का आकड़ा भी घटनें लगा है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के एक लाख 7 हजार 474 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन के मुकाबले नए मामलों में करीब 20 हजार की कमी आई है, 1 दिन पहले देश भर में 1 लाख 27 हजार 952 केस दर्ज किए गए थे। वही 5 दिन बाद मौत का आकड़ा भी 1 हजार के निचे आ गया है, पिछले 24 घंटों में 865 लोगों की मौत दर्ज की गई है। 1 दिन पहले मौत का यह आंकड़ा 1 हजार 59 दर्ज किया गया था, वही पिछले 24 घंटों में 2 लाख 13 हजार 246 मरीज ठीक भी हुए है। कोरोना वायरस की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 4 करोड़ 30 लाख 88 हजार 138 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं, इनमें से 5 लाख एक हजार 979 लोगों की मौत हों चुकी है।

कोरोना वायरस से टॉप 3 संक्रमित राज्य

जबकि 4 करोड़ 4 लाख 61 हजार 148 लोग कोरोना को महामारी को मात देने में भी सफल रहे है। सक्रिय मामले घटकर अब 12 लाख 25 हजार 11 पर आ गए है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। राज्यों की बात करें तो केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की केस दर्ज किए जा रहे हैं, हालांकि इन राज्यों में अब हालात तेजी से सुधर रहे हैं। केरल में शनिवार को कोरोना के 33 हजार 538 नए मामले सामने आये वही कर्नाटक में 12 हजार नए मामलों की पुष्टि हुई कर्नाटक में बीते दिन 50 मरीजों की इलाज के दौरान जान भी गंवाई। महाराष्ट्र में शनिवार को 11 हजार 394 नए मामले रिपोर्ट किए गए जबकि 68 मरीजों ने कोरोना वायरस से तोड़ दिया। इसी तरह तमिलनाडु में 7 हजार 519 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, यहां 37 लोगों ने कोरोना वायरस गवा दी। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीका करण अभियान भी तेजी से जारी है, 5 फरवरी तक देश भर में 1 अरब 69 करोड़ 46 लाख 26 हजार 697 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। बीते दिन 45 लाख 65 हजार 770 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया है

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)