Faridabad Palwal Rape: 3 युवकों ने युवती का रेप कर बनाया वीडियो,शादी की पहली रात पति को भेजा।

Faridabad Palwal Rape Video Viral:- हरियाणा के पलवल से सामने आई चौकाने वाली घटना। तीन युवकों ने मिलकर चाकू की नोक पर युवती के साथ रेप किया और उसकी वीडियो बनाई। शादी की पहली रात को ही वीडियो पति को सेंड कर दिया।

पीड़िता ने क्या कहा?

पुलिस जांच अधिकारी सुमित्रा ने बताया कि एक नवविवाहित युवती ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने कहा कि वह अक्टूबर,2021 में अपने चाचा के घर पर अकेली थी। तभी सचिन अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस गया। सचिन और उसके दोस्तों ने मिलकर उसका रेप किया। इसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वो इसके बारे में किसी को न बताए, नहीं तो वीडियो वायरल (Faridabad Palwal Rape Video Viral)कर देंगे। उसके परिवार वालों को मारने की भी धमकी दी। पीड़िता धमकी से डर गई थी और आरोपी पीड़िता पर शादी का भी दबाव बना रहा था। पीड़िता ने शादी करने से मना कर दिया।

Faridabad Palwal Rape Video Viral

उसके बाद 6मार्च,2022 को युवती की शादी एक फरीदाबाद में रहने वाले युवक से हो गई। आरोपियों ने शादी की पहली रात को ही उसके पति को वीडियो सेंड कर दी। वीडियो देख पति ने युवती को अपनाने से मना कर दिया और उसे वापस घर छोड़ आया। युवक ने कहा कि मैं तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। Read also- Russia Ukraine war: बेनतीजा रही रूस-यूक्रेन के बीच हुई तीसरे दौर की बातचीत

पुलिस को आरोपियों की तलाश

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 3महिलाओं सहित 5 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

लेखक – कशिश श्रीवास्तव

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)