गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्री की 44 वी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान जिओ की ओर से अपनी कंपनी का पहला सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next को पेश किया गया। इस फोन की कीमत का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। उम्मीद है कि यह फोन बेहद कम कीमत वाला होगा।
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फ़ोन
विषय सूची
JioPhone Next स्मार्टफोन को 10 सितंबर 2021 यानी की गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सेल शुरू होने से कुछ समय पहले ही इसके कीमत का ऐलान कर दिया जाएगा। इस जियो फोन को गूगल की साझेदारी के साथ बनाया गया। एजीएम के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि अपने भारत और दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्ट फोन में से एक होगा।
JioPhone Next में क्या है फीचर आइए जानते हैं।
जिओ के द्वारा बनाया गया यह नया स्मार्टफोन एंड्राइड OS पर चलेगा। डिवाइस में आमतौर पर अप्टिमाइज किया गया OS दिया जाएगा। जिओ द्वारा इस फोन को सबसे सस्ता स्मार्टफोन की कैटेगरी में रखा जाएगा।इस सस्ते स्मार्टफोन में प्ले स्टोर की सुविधा भी यूजर्स को दी जाएगी। यह जिओ फोन नेक्स्ट के लिए खास तौर पर बनाया गया है। इस फोन में गूगल और जियो दोनों के ऐप्स शामिल होंगे।
यह 4G स्मार्टफोन फ़ोन है
इस स्मार्टफोन को बनाने का उद्देश्य इतना है कि देश में नए यूजर्स तक इंटरनेट का विस्तार आसानी से किया जा सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन में कई रीजनल भाषाओं को शामिल किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा सुविधा प्रदान की जा सकेगी। इस फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड फीचर्स के साथ-साथ सिक्योरिटी अपडेट्स भी दिए जाएंगे। यह 4G फोन है। इस फोन को जियो और गूगल ने मिलकर बनाया है। इस नए स्मार्टफोंस में यूजर्स को वॉइस असिस्टेंट, ऑटोमेटेड रियलिटी फिल्टर्स के साथ स्मार्ट कैमरे की सुविधा दी जा रही है।
यह भी पढ़े : ट्विटर की मनमानी : एक घण्टे के लिए ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद का हैंडल किया ब्लॉक।
यूजर स्क्रीन के फोन को अपने पसंदीदा भाषाओं में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस फोन के फ़ॉन्ट्स को यूजर पढ़कर भी सुन पाएगा। इस फोन के यूजर्स को ऑप्शन मिलेगा की भी एक बटन से ही फोन के कांटेक्ट का लैंग्वेज बदल पाए। रीड अलाउड और ट्रांसलेट नाउ जैसे फीचर्स को भी सीमलेस तरीके से उसमें इंटीग्रेट कर दिया गया है। ऐसा करने से यह फीचर फोन की स्क्रीन पर मौजूद किसी भी स्क्रीन पर काम करने में सक्षम होगा।
इसमें वेबपेज एप्स, मैसेज और फोटोज तक शामिल होंगे। गूगल इस फोन में एक्शंस को भी ऐड किया है। इससे गूगल असिस्टेंट डिवाइस में मौजूद कई एप्स के साथ बेहतरीन एक्सपीरियंस और ऑफर करेगा। JioPhone Next के जितने भी यूजर्स होंगे उनको वॉइस कमांड के जरिए लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर और वेदर अपडेट जैसी सुविधाएं मिलेंगे। डिजिटल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर माय जिओ से अपना बैलेंस पता करने में भी यूजर्स सक्षम होंगे।
कैसा है इस स्मार्ट फ़ोन का कैमरा
इस फोन के कैमरे की अगर बात करें तो JioPhone Next स्मार्टफोन के लिए बढ़िया कैमरा एक्सपीरियंस का भी दावा कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस डिवाइस में HDR मोड और स्नैपचैट आपको दिए जाएंगे। इसको फोन के कैमरे से सीधे एक्सेस किया जा सकता है। मेजर एंड्राइड OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे हालांकि लांच के वक्त इसमें कौन सा OS अपडेट होगा यह बता पाना अभी मुश्किल है। इस मोबाइल के फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया जाएगा लेकिन फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़े : मोदी – शाह का जम्मू कश्मीर पर मंथन : दिल और दिल्ली की दुरी को कम करने की कवायद।